{"_id":"5e5559858ebc3ef3d328b4b0","slug":"pulkit-samrat-and-kriti-kharbanda-will-seen-in-taish","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की कैमरे के सामने फिर बनी जोड़ी, जल्द दिखेंगे तैश में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की कैमरे के सामने फिर बनी जोड़ी, जल्द दिखेंगे तैश में
Tue, 25 Feb 2020 11:47 PM IST
anand anand
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pulkit Samrat, Kriti Kharbanda
- फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड के नए कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा को सोशल मीडिया में खूब सारे लोग फॉलो करते हैं। जहां अन्य अभिनेता और अभिनेत्री सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में स्वीकार करने से कतराते हैं, वहीं इन दोनों ने अपने रिश्ते को सबके सामने खुलकर स्वीकार किया है। इस कपल को आखरी बार पागलपंती में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा गया था. अब यह दोनों बेजॉय नांबियार की फिल्म तैश में दिखाई देंगे हालांकि इस फिल्म में वह एक-दूसरे के अपोजिट नहीं हैं।
विज्ञापन
अपनी अगली फिल्म की रिलीज से पहले, वे दोनों जल्द ही एक विज्ञापन में दिखाई देंगे। पता चला है कि दोनों एक्टर्स से एक रिटेल ब्रांड ने संपर्क किया और दोनों ने इस ऑफर को स्वीकार क़र लिया है। कृति और पुलकित जल्द ही इस कमर्शियल की शूटिंग करेंगे, जो इन दोनों का एक साथ पहली कमर्शियल होगा। इस विज्ञापन के कांसेप्ट को इस तरह से योजनाबद्ध किया गया है जो उनके व्यक्तित्व के अनुरूप हो और दर्शकों के सामने उनके वास्तविक जीवन बंधन को भी दर्शाता हो।
विज्ञापन