फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Puja Entertainment Producer Vashu bhagnani Talk About Protection Of Intellectual Property And Legacy Rights

वरुण धवन की फिल्म में ‘चुनरी चुनरी’ गाना देख चौंके वाशु भगनानी, मामला कोर्ट तक क्यों पहुंचा? जानें नया अपडेट

Thu, 14 May 2026 09:04 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 14 May 2026 09:04 AM IST
सार

Intellectual Property Rights: इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स यानी बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा मामले में पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को बड़ी जीत मिली है। कोर्ट ने प्रोड्यूसर कम्युनिटी को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। इस पूरे मामले पर वाशु भगनानी ने भी खुशी जाहिर की। साथ ही बताया क्यों ‘चुनरी चुनरी’ गाने की वजह से यह मामला कोर्ट तक पहुंचा? 

विज्ञापन
Puja Entertainment Producer Vashu bhagnani Talk About Protection Of Intellectual Property And Legacy Rights
प्रोड्यूसर वाशु भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों मनोरंजन जगत में बड़ा बदलाव देखने को मिला। बौद्धिक संपदा अधिकार यानी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का मामला चर्चा में रहा। पूजा एंटरटेनमेंट लिमिटेड इंडिया को इस मामले में एक बड़ी जीत हासिल हुई। दरअसल, पूजा एंटरटेनमेंट ने टिप्स म्यूजिक लिमिटेड और अन्य पक्षों के खिलाफ कोर्ट मुकदमा दायर किया था। कोर्ट में उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक से जुड़े राइट्स और पेंटेंट के कमर्शियल दुरुपयोग का जिक्र किया था। 

विज्ञापन

कोर्ट ने भी पूजा एंटरटेनमेंट को इस मामले में अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। इस ऐतिहासिक फैसले पर अब पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने बात की है। साथ ही बताया है कि कैसे वरुण धवन की फिल्म में इस्तेमाल किए गए एक गाने ‘चुनरी चुनरी’ के कारण यह मामला कोर्ट तक पहुंचा।  

विज्ञापन

रॉयल्टी मामले पर कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे वाशु भगनानी 

पूजा एंटरटेनमेंट के फाउंडर और फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर एएनआई से बात की। प्रोड्यूसर्स के बौद्धिक संपदा अधिकारों (Intellectual Property Rights) के बारे में वह कहते हैं, ‘यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। जब आप कोई फिल्म बनाते हैं, तो प्रोड्यूसर ही सबसे पहले फिल्म में पैसा लगाता है। अगले 10 साल में अगर मुझे म्यूजिक, वीडियो या डिजिटल राइट्स मिलते हैं, तो मैं रॉयल्टी कमा सकता हूं, इससे मुझे अपना घर-खर्च चलाने का मौका मिलता है। मैं चाहता हूं कि इसके जरिए 50 या उससे ज्यादा प्रोड्यूसर्स मेरे साथ आएं और एकजुट होकर खड़े हों। सरकार, जज या कोर्ट कोई ऐसा फैसला दे कि प्रोड्यूसर को भी रॉयल्टी मिलनी चाहिए। मैं इस मामले में कोर्ट के आदेश का पालन करूंगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘कोर्ट से मिली अंतरिम सुरक्षा को मैं प्रोड्यूसर्स की जीत मानता हूं।’  
 

Puja Entertainment Producer Vashu bhagnani Talk About Protection Of Intellectual Property And Legacy Rights
वाशु भगनानी बेटे जैकी भगनानी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

'चुनरी चुनरी' गाना बना कोर्ट जाने की वजह

प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने यह भी बताया कि यह पूरा मामला कैसे शुरू हुआ। वह कहते हैं, ‘2018 में मैंने कहा था कि फिल्म रिलीज हुए कई साल हो गए हैं, इसलिए हम अपने अधिकार वापस चाहते हैं। हमें कंपनी (टिप्स कंपनी) से एक ईमेल मिला। एक दिन उन्होंने कहा कि अगर आपको म्यूजिक चाहिए, तो हमसे ले लीजिए, आप हमारे परिवार जैसे हैं। मेरा बेटा उनसे कई बार मिलने गया और उन्होंने इस बारे में बात की। इसी बीच हमने डेविड धवन और उनके परिवार के साथ 'कूली नंबर 1' बनाई और कई डील्स कीं। उन्होंने पूछा कि क्या मेरे पास 'चुनरी चुनरी' और दूसरे गानों के राइट्स हैं। मैंने हां में जवाब दिया। लेकिन रोहित और उनके परिवार ने कहा कि उन्हें समय लगेगा और वे उस समय यह फिल्म नहीं बनाएंगे।’ 
 

वरुण और रोहित धवन के कारण दुखी हुए वाशु भगनानी
प्रोड्यूसर वाशु भगनानी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, ‘एक से डेढ़ साल बीत गया। अचानक हमारा गाना 'चुनरी चुनरी' रिलीज हुआ और इसे वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ शूट किया गया था। मेरे बेटे जैकी ने फोन किया और रोहित धवन ने कहा कि वह इसमें शामिल नहीं है, हमने वरुण से बात की और उसने हमें भरोसा दिलाया कि वे न तो 'बीवी नंबर 1' बना रहे हैं और न ही हमारी किसी और फिल्म का गाना इस्तेमाल कर रहे हैं। उसने यह भी कहा कि हम इस गाने के साथ क्या कर सकते हैं? क्योंकि प्रोड्यूसर ने हमसे इसे बनाने के लिए कहा था। मैंने कहा कि यह तो गलत है, उन्हें मुझसे पूछना चाहिए था कि क्या मुझे इससे कोई दिक्कत है। लेकिन कोई चर्चा नहीं हुई थी, कोई सही इंसान किसी और के लिए मेरे गाने कैसे शूट कर सकता है? अगर किसी दूसरे डायरेक्टर ने ऐसा किया होता, तो मुझे इतना दुख नहीं होता। मेरा बेटा जैकी, वरुण धवन और रोहित धवन, ये सब एक साथ बड़े हुए हैं। इस वजह से मुझे कोर्ट जाने पर मजबूर होना पड़ा। आज, मैं जावेद साहब को सलाम करता हूं। उन्होंने अपने 1-2 साल बर्बाद किए लेकिन प्रोडक्शन हाउस के लिए सब कुछ बदल दिया, जिससे उन्हें इतने लंबे समय तक रॉयल्टी मिल सके।’ 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed