फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Proud moment: Jhanvi Kapoor met para athletes, said - you made everyone proud

गर्व के पल: जाह्नवी कपूर ने पैरा एथलीटों से की मुलाकात, बोलीं- आपने सभी को गौरवान्वित किया

Mon, 11 Oct 2021 11:09 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Mon, 11 Oct 2021 11:09 PM IST
सार

हाल ही में खत्म हुए टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। आज इन्हीं पैरालंपिक खिलाड़ियों से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने मुलाकात की। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए जान्हवी दिल्ली आईं हुईं थी। 

विज्ञापन
Proud moment: Jhanvi Kapoor met para athletes, said - you made everyone proud
पैरालंपिक खिलाड़ियों से जान्हवी कपूर ने मुलाकात - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

हाल ही में खत्म हुए टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। आज इन्हीं पैरालंपिक खिलाड़ियों से बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने मुलाकात की। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए जान्हवी दिल्ली आईं हुईं थी। ये कार्यक्रम बीते महीने खत्म हुए पैरालंपिक टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित किया गया था। इस समारोह में जान्हवी कपूर के साथ उनके पिता बोनी कपूर भी आए हुए थे। बोनी कपूर और जान्हवी कपूर दिल्ली सीधे देहरादून से आए थे। दरअसल जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिली' की शूटिंग देहरादून में हो रही है। इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर हैं। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को लेकर जान्हवी कपूर ने कहा कि "ये मुलाकात बेहद प्रेरणा देने वाली है क्योंकि उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. इन सभी खिलाड़ियों के चलते पूरे देश को गर्व की अनुभूति हुई है। मैं इन किरदारों को स्क्रीन पर जरूर निभाना चाहूंगी। "
विज्ञापन

Proud moment: Jhanvi Kapoor met para athletes, said - you made everyone proud
पैरालंपिक खिलाड़ियों से जान्हवी कपूर ने मुलाकात - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस मुलाकात के दौरान जान्हवी कपूर से सवाल पूछा गया कि वो किसी स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म का हिस्सा होंगी? तो इस सवाल के जवाब में जान्हवी ने कहा कि "मैंने अरुणिमा सिन्हा से मुलाकात हुई है। उनकी कहानी बेहद प्रेरणा देने वाली है। वो अरुणिमा के किरदार को पर्दे पर निभाना चाहेंगी।"

अपने इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मशहूर लेखक हरिंदर सिक्का की किताब विछोड़ा का विमोचन भी किया। हरिंदर सिक्का की किताब सहमत कॉलिंग पर मेघना गुलजार ने राजी फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और विकी कौशल ने मुख्य किरदार निभाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed