{"_id":"cca460d8c5add51b2e4be6d92ca47be3","slug":"promotion-of-lunch-box","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए 'लंच बॉक्स' के बनने के किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पढ़िए 'लंच बॉक्स' के बनने के किस्से
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Sep 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला डॉट कॉम की मीडिया पार्टनर फिल्म 'लंच बॉक्स' की टीम ने फिल्म से जुड़े कुछ किस्से शेयर किए।
विज्ञापन
कान फिल्म फेस्टिवल में क्रिटिक अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म 'लंच बॉक्स' शुक्रवार को भारत में रिलीज हो रही है। 'अमर उजाला डॉट कॉम' इस फिल्म का मीडिया पार्टनर है।
इस फिल्म के प्रमोशन के मौके पर इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने अपने-अपने अनुभव शेयर किए।
मेरे दिल के करीब है फिल्मः इरफान
इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले इरफान खान ने कहा कि 'लंच बॉक्स' एक ऐसी फिल्म है जो मानसिक संतुष्टि देती है। लंच बॉक्स इस बात का एहसास कराती है कि भारत में फिल्मकार ही नहीं दर्शक भी समझदार हो गए हैं।
विज्ञापन
इरफान खान ने कहा कि जब मैं इस फिल्म से जुड़ा तब मैं सिर्फ एक कलाकार था। लेकिन जैसे-जैसे यह फिल्म आगे बढ़ती गई मेरा इस फिल्म को लेकर इंनवॉल्वमेंट भी बढ़ता गया। इस फिल्म से मैं बाद में एक प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ गया।
विज्ञापन
बदल रही हैं फिल्में: करण जौहर
करण जौहर ने कहा कि मैं अलग-अलग समय पर अलग-अलग फिल्में बनती देखी हैं। मैंने लोगों के बदलते हुए टेस्ट को देखा है। आज का समय ऐसा है कि आप फिल्मों में प्रयोग के बारे में सोच सकते हैं। ऐसा कुछ दिन पहले संभव नहीं था।
करण जौहर ने कहा कि लंच बॉक्स एक ऐसी फिल्म है जो विश्व सिनेमा को इस बात का इशारा करती है कि हमारा सिनेमा कितना बदल रहा है। उन्होंने अपनी कुछ फिल्मों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि यदि मुझे आज ये फिल्में बनानी हों तो मैं उन्हें इस रूप में नहीं बनाऊंगा।
मेरी किस्मत है इस फिल्म का मिलनाः निरमत
फिल्म की अभिनेत्री निरमत कौर ने इस फिल्म में एक ऐसी एक बच्ची की मां की भूमिका निभा रही हैं। निरमत ने कहा कि इस फिल्म के साथ काम करने सपने के सच होने जैसा रहा है।
मैं इस बात की कल्पना भी नहीं कर सकती थी कि मेरी कैरियर इरफान खान जैसे कलाकार के साथ शुरू होगा। निरमत कौर ने कहा कि कोई भी कलाकार अपनी फिल्म खुद नहीं चुनता। बल्कि फिल्म उसे चुनती है। यह मेरी खुशनसीबी है कि इस फिल्म ने मुझे चुना।
दर्शकों को आएगी पसंदः रितेश बत्रा
फिल्म के निर्देशक रितेश बत्रा ने इस कहानी के आयडिया पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म की थीम अपनी ही बनाई हुई डाक्यूमेंट्री से ली है।
उन्होंने कुछ समय पहले मुंबई के डब्बावालों पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनायी थी। रितेश बत्रा ने कहा कि इस फिल्म को बनाते समय उनके मन में इस बात की जरा भी हिचक नहीं थी कि दर्शक इसे स्वीकारेंगे या नहीं। रितेश ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म हर तरह के दर्शकों को पसंद आएगी।