फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanshu Chatterjee Birthday made his Bollywood debut with Tum Bin working as side role in movies and OTT

Priyanshu Chatterjee Bday: पहली फिल्म सुपरहिट, हॉरर फिल्म की एक्ट्रेस से शादी; जानें अब क्या कर रहे प्रियांशु

Thu, 20 Feb 2025 08:48 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 20 Feb 2025 08:48 AM IST
सार

अभिनेता प्रियांशु चटर्जी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके खास दिन पर आइए उनके निजी जीवन से बड़े पर्दे तक के इस सफर के बारे में आपके बताते हैं। अभिनेता को 'तुम बिन' से सिनेमा जगत में खास पहचान मिली है।

विज्ञापन
Priyanshu Chatterjee Birthday made his Bollywood debut with Tum Bin working as side role in movies and OTT
प्रियांशु चटर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2001 में फिल्म 'तुम बिन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले प्रियांशु चटर्जी का आज यानी 20 फरवरी को जन्मदिन है। प्रियांशु अपनी इस फिल्म से रातोंरात सुपरस्टार बन गए थे। हालांकि, इस फिल्म के बाद उनका करियर कुछ खास नहीं चल सका। आइए आपको बताते हैं आज कल क्या कर रहे हैं अभिनेता प्रियांशु चटर्जी।
विज्ञापन


 

Priyanshu Chatterjee Birthday made his Bollywood debut with Tum Bin working as side role in movies and OTT
'तुम बिन' में प्रियांशु चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
'तुम बिन' से शुरू हुआ सफर
प्रियांशु चटर्जी का सफर बॉलीवुड में फिल्म 'तुम बिन' से शुरू हुआ था। साल 2001 में 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने 8.28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। हालांकि, इसके बाद प्रियांशु का करियर बॉलीवुड में कुछ खास नहीं रहा। वे कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर तो आए लेकिन फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanshu Chatterjee Birthday made his Bollywood debut with Tum Bin working as side role in movies and OTT
'आपको पहले भी कहीं देखा है' में प्रियांशु चटर्जी और अभिनेत्री साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में नजर आए अभिनेता
अभिनेता प्रियांशु चटर्जी फिल्म 'आपको पहले भी कहीं देखा है', 'दिल का रिश्ता', 'पिंजर', 'वो', 'जूली' और 'मदहोशी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा प्रियांशु को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'भूतनाथ' और विक्रांत मैसी के साथ '12 फेल' में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

Priyanshu Chatterjee Birthday made his Bollywood debut with Tum Bin working as side role in movies and OTT
ओटीटी पर नजर आए प्रियांशु - फोटो : अमर उजाला
इन बंगाली फिल्मों में किया काम
बॉलीवुड में सिक्का ठीक से न जमने के बाद प्रियांशु चटर्जी ने बंगाली सिनेमा की ओर रुख किया। प्रियांशु साल 2007 के बाद से आज तक बॉलीवुड के साथ बंगाली फिल्मों में भी काम करते हैं। उन्हें 'रबींद्र काब्य रहस्य' (2022), 'कलर्स ऑफ लाइफ' (2018), 'ई रात तोमार हमार' (2014) में भी देखा जा चुका है।

Priyanshu Chatterjee Birthday made his Bollywood debut with Tum Bin working as side role in movies and OTT
मालिनी शर्मा और प्रियांशु चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
निजी जीवन से जुड़ा कुछ
प्रियांशु चटर्जी ने साल 1997 में अभिनेत्री मालिनी शर्मा से शादी की थी। हालांकि, साल 2001 में दोनों का तलाक हो गया था। मालिनी को सावन में लग गई आग, 'क्या सूरत है', 'रांझर', 'कितनी अकेली' जैसे म्यूजिक एल्बम में देखा जा चुका है। मालिनी शर्मा को लोग उनकी हॉरर फिल्म 'राज' से जानते हैं। खबरों की मानें तो 'तुम बिन' की सफलता ने ही प्रियांशु चटर्जी की पर्सनल लाइफ में बड़े बदलाव दिए। इस सफलता के बाद ही उनकी शादी भी टूट गई थी।

 

Priyanshu Chatterjee Birthday made his Bollywood debut with Tum Bin working as side role in movies and OTT
प्रियांशु चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों कहां हैं प्रियांशु चटर्जी
प्रियांशु चटर्जी ने सिनेमा में कुछ ओटीटी और फिल्मों में साइड रोल निभाते हैं। प्रियांशु को पिछले साल 2024 में ओटीटी पर आई 'दिल दोस्ती डिलेमा' में देखा गया था। प्रियांशु की फिटनेस को लेकर उनके फैंस आज भी तारीफ करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें- Annu Kapoor Birthday: 'हमारे बारह' से लेकर 'मिस्टर इंडिया' तक, अन्नू कपूर के 10 चर्चित किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed