फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor

Annu Kapoor Birthday: 'हमारे बारह' से लेकर 'मिस्टर इंडिया' तक, अन्नू कपूर के 10 चर्चित किरदार

Thu, 20 Feb 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Feb 2025 07:30 AM IST
सार

Annu Kapoor Birthday: आज प्रतिभाशाली अभिनेता अन्नू कपूर का जन्मदिन है। अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन रोल निभाए हैं। आइए आज उनके 10 चर्चित किरदारों के बारे में जानते हैं...
 

विज्ञापन
Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अन्नू कपूर भारतीय सिनेमा के एक अनुभवी और बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार हैं। उनका अभिनय हर तरह के किरदार में बेमिसाल होता है। अपनी अदाकारी से वह दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुके हैं। उनका करियर लगभग चार दशकों से अधिक लंबा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार किरदार दिए हैं। आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर उनके सबसे चर्चित किरदारों पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Chhaava Box Office Collection Day 6 : 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंची ‘छावा’, जानिए छठे दिन की कितनी कमाई

विज्ञापन

Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
हमारे बारह - फोटो : यूट्यूब
हमारे बारह (2024) - मंसूर अली खान संजारी

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म हमारे बारह में अन्नू कपूर ने मंसूर अली खान संजारी का किरदार निभाया था। यह फिल्म अपनी कहानी के कारण विवादों में रही, लेकिन अन्नू कपूर का अभिनय दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल रहा। उनके अभिनय की चर्चा इस फिल्म में काफी ज्यादा रही।
Chhaava Tax Free: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई 'छावा', मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया एलान

Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
चेहरे - फोटो : यूट्यूब
चेहरे (2021) - आनंद महंत

फिल्म चेहरे में अन्नू कपूर ने एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे। उनका किरदार दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहा। फिल्म का निर्देशन रूमी जाफरी ने किया था।  

विज्ञापन

Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
खुदा हाफिज - फोटो : यूट्यूब
खुदा हाफिज (2020) - उस्मान हामिद अली मुराद

अन्नू कपूर ने खुदा हाफिज में उस्मान हामिद अली मुराद का किरदार निभाया। यह एक थ्रिलर फिल्म थी। इसमें उनका किरदार बेहद प्रभावशाली था। उन्होंने इस भूमिका को सटीक अंदाज में निभाकर वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे थे।

Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
ड्रीम गर्ल - फोटो : यूट्यूब
ड्रीम गर्ल (2019) - जगजीत सिंह

ड्रीम गर्ल में अन्नू कपूर ने आयुष्मान खुराना के पिता जगजीत सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म एक सुपरहिट रही थी। अन्नू कपूर की कॉमिक टाइमिंग ने फिल्म में जान डाल दी थी। उनका किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।

Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
जॉली एलएलबी 2 - फोटो : अमर उजाला
जॉली एलएलबी 2 (2017) - एडवोकेट प्रमोद माथुर

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म जॉली एलएलबी 2 में अन्नू कपूर ने एडवोकेट प्रमोद माथुर का किरदार निभाया था। यह फिल्म एक कोर्ट ड्रामा थी, जिसमें अन्नू कपूर ने अपने निभाए गए किरदार के लिए कई समीक्षकों से तारीफें हासिल कीं। उनका अभिनय इस फिल्म में शानदार था।

Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
विक्की डोनर - फोटो : यूट्यूब
विक्की डोनर (2012) - डॉ. बलदेव चड्ढा

विक्की डोनर में अन्नू कपूर ने डॉ. बलदेव चड्ढा का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में उनका किरदार अब भी लोगों को याद है।

Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
सात खून माफ - फोटो : यूट्यूब
सात खून माफ (2011) - इंस्पेक्टर कीमत लाल

साल 2011 में आई फिल्म सात खून माफ में अन्नू कपूर ने इंस्पेक्टर कीमत लाल का किरदार निभाया था। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनका अभिनय दर्शकों को बहुत पसंद आया था। उन्होंने एक अलग तरह की भूमिका में अपने अभिनय से लोगों पर गहरा असर किया था।

Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
एतराज - फोटो : यूट्यूब
एतराज (2004) - बैरिस्टर राम चोटरानी

एतराज में अन्नू कपूर ने बैरिस्टर राम चोटरानी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका अभिनय उतना ही प्रभावशाली था जितना कि फिल्म की कहानी थी। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। अन्नू कपूर के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा गया।

Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
सरदार - फोटो : यूट्यूब
सरदार (1994) - मोहनदास करमचंद गांधी

साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म सरदार में अन्नू कपूर ने मोहनदास करमचंद गांधी का किरदार निभाया था। केतन आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनका अभिनय बहुत ही निखरा हुआ था। उन्होंने गांधीजी की भूमिका को बड़े ही सशक्त तरीके से पर्दे पर दर्शकों के सामने पेश किया था।

Annu Kapoor Birthday From Hamare Baarah to Mr. India 10 Memorable Roles of Actor
मिस्टर इंडिया - फोटो : यूट्यूब
मिस्टर इंडिया (1987) - मिस्टर गायतोंडे

मिस्टर इंडिया में अन्नू कपूर ने मिस्टर गायतोंडे का किरदार निभाया था। फिल्म में वह एक संपादक की भूमिका में थे। यह फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी। इसमें अन्नू कपूर का अभिनय आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। फिल्म में उनका किरदार बेहद खास था। इस रोल के लिए उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

अन्नू कूपर के बारे में बातें जानते हैं?


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed