फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra will different look in The Sky Is Pink

3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा की वापसी, 'द स्काई इज पिंक' में 4 अलग किरदार में आएंगी नजर

Sat, 29 Sep 2018 01:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra will different look in The Sky Is Pink
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'भारत' के छोड़ने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ 'रॉकऑन' स्टार फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग को अगस्त में शुरू कर दिया गया है। वहीं इस बीच फिल्म में प्रियंका के लुक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जो 'द स्काई इज पिंक' के दर्शकों के उत्साह को बढ़ा देगा। खबरों की मानें तो इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा 4 अलग-अलग लुक में दिखाई देंगी। 
विज्ञापन


बात करें 'द स्काई इज पिंक' की तो इसमें प्रियंका चोपड़ा प्रेरक वक्ता और लेखिका आयशा चौधरी की मां अदिति चौधरी का किरदार निभाएंगी। फिल्म में प्रियंका और फरहान अख्तर के साथ दंगल गर्ल जायरा वसीम मुख्य भूमिका में होंगी। बता दें कि यह फिल्म प्रेरक वक्ता आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। आयशा चौधरी पुल्मनेरी फाइब्रोसिस जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार थीं। 13 साल की उम्र में उन्होंने 'माई लिटिल एपिफनीज़' नाम की किताब लिखी।
विज्ञापन


इस गंभीर बीमारी से ग्रस्त आयशा का साल 2015 में निधन हो गया था। इसके बाद मां अदिति चौधरी ने आयशा की कहानी को दुनियाभर में बताया। आयशा और अदिति के संघर्ष को अब निर्देशक शोनाली बोस ने परदे पर उतारने का फैसला किया है। इस फिल्म में प्रियंका के 4 अलग-अलग लुक देखने को मिलेंगे। फिलहाल यह फिल्म कब रिलीज होगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें,प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। आखिरी बार वह फिल्म 'जय गंगाजल' में नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed