फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra upset with krrish 3

'कृष' की रिलीज के बाद दुखी हुईं प्रियंका

Sun, 03 Nov 2013 08:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 03 Nov 2013 08:58 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra upset with krrish 3

फिल्म ‘कृष-3’ की रिलीज के बाद प्रियंका चोपड़ा दुखी हैं। कारण...? कारण तो बड़ा अजीब है।

विज्ञापन


मामला यह है कि प्रियंका होने को तो वह फिल्म की हीरोइन हैं, लेकिन तारीफ के सारे पुल कंगना रनौत के नाम पर बंध रहे हैं। प्रियंका रिलीज से पहले खुद को फिल्म की असली हीरोइन बता रही थीं। उन्होंने फिल्म के लिए कंगना के साथ मिल कर कोई खास प्रमोशन भी नहीं किया।

परंतु फिल्म रिलीज होने के बाद जिस तरह से कंगना को तारीफें मिल रही हैं, उसने प्रियंका की परेशानी बढ़ा दी है। प्रियंका गुरुवार की रात मुंबई में सितारों के लिए रखे गए फिल्म के प्रीमियर में भी नहीं पहुंची थीं। वह जोधपुर में एक व्यवसायी के घरेलू पूजा के कार्यक्रम में थीं।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने एक स्वर में कंगना के रोल को बेहतरीन बताया है, जबकि प्रियंका का रोल बहुत ही साधारण है। वह रितिक रोशन की पत्नी और एक टीवी पत्रकार की भूमिका में हैं। उनके हिस्से कुछ खास करने को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रियंका ‘कृष’ में भी मुख्य हीरोइन थीं और ‘कृष-3’ उसका सीक्वल है। इस फिल्म में कंगना और विवेक ओबेराय की भूमिकाएं अलग और नकारात्मक हैं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा है। ऐसे में प्रियंका का पीछे छूट जाना स्वाभाविक। अतः उन्हें दुख तो होगा ही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed