{"_id":"f3dbea6c-9113-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"priyanka-chopra-upset-over-no-national-award-for-barfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे अखर रही है 'बर्फी' की अनदेखीः प्रियंका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुझे अखर रही है 'बर्फी' की अनदेखीः प्रियंका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Mar 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म 'बर्फी' की अनदेखी किए जाने से नाखुश हैं। प्रियंका ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "अगर आप चाहते हैं कि मैं कहूं कि मुझे बुरा नहीं लगा तो मैं यह नहीं कहूंगी।"
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मुझे 'बर्फी' की अनदेखी पर बुरा लगा है। यह फिल्म भी पुरस्कार के लिए डिजर्व करती थी। "
प्रियंका की बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को उनकी फिल्म 'इश्कजादे' के लिए स्पेशल मेंशन श्रेणी में पुरस्कार मिला है। प्रियंका ने कहा कि परिणीति उनसे पूछ रही थी कि स्पेशल मेंशन पुरस्कार का क्या मतलब होता है।
विज्ञापन
मैने उससे कहा "बस खुश रहो, क्योंकि चोपड़ा परिवार में अब दो राष्ट्रीय पुरस्कार आ गए हैं।" प्रियंका को 2008 में फिल्म 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन