फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra unhappy with his sister meera

तो शुरु हो गई प्रियंका की बहनों से खटपट

Wed, 05 Mar 2014 02:38 PM IST
Updated Wed, 05 Mar 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra unhappy with his sister meera

प्रियंका चोपड़ा यूं तो बहुत सहृदय हैं, लेकिन पता नहीं क्यों अपनी चचेरी बहन मीरा चोपड़ा से नाराज थीं। स्थिति यह थी कि वह मीरा के बारे में किसी से बात तक नहीं कर रही थीं, जबकि एक और चचेरी बहन परिणिती चोपड़ा की तारीफें करके भी वह नहीं थक रही थीं।

विज्ञापन


मीरा साउथ की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उधर, मीरा भी प्रियंका और परिणिती के बारे में बोलने को तैयार नहीं थीं। लेकिन अब लगता है कि प्रियंका और मीरा के बीच मामला ठीक हो गया है। यही कारण है कि प्रियंका ने अपने ट्विटर पेज पर मीरा की आने वाली फिल्म का ट्रेलर डाल दिया है।
विज्ञापन


अब कर रही हैं खंडन

priyanka chopra unhappy with his sister meera

सोमवार की रात को प्रियंका ने मीरा की बॉलीवुड में पहली फिल्म ‘गैंग ऑफ घोस्ट’ का थियेट्रिकल ट्रेलर ट्वीट किया और लिखा ‘मेरी बहन की पहली हिंदी फिल्म! यह देखिए।’ मीरा ने इस ट्वीट को री-ट्वीट किया। अब मीरा ने मीडिया में इस बात का खंडन करना शुरू कर दिया है कि प्रियंका उनके बॉलीवुड में आने से खुश नहीं थीं और उनकी मदद नहीं कर रही थी।

मीरा का कहना है कि प्रियंका हमारे परिवार की एकमात्र सुपरस्टार हैं और हमेशा रहेंगी। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है। उनका दिल सोने का है और मैं खुश हूं कि वह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। सवाल यह है कि अगर मीरा ने इन सीढ़ियों से होते हुए प्रियंका को पीछे छोड़ना चाहा तब क्या होगा?

क्या टकराव की स्थितियां बनेंगी

priyanka chopra unhappy with his sister meera

प्रियंका चोपड़ा की नाराजगी इस बात का संकेत कर रही है कि प्रियंका चोपड़ा की अपनी बहनों से नाराजगी ‌की स्थितियां बनेंगी। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा को मिलाकर चार बहनें इंडस्ट्री में हैं।

प्रियंका और परिणिती को तो पहचान मिल गई है लेकिन प्रियंका की दो और कजिन बहनों बॉर्बी चोपड़ा और मीरा चोपड़ा का अभी अभी फिल्मों में डेब्यू ही हुआ है। देखना है कि इनके बीच रिश्ते कैसे रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed