{"_id":"60aa7cdb8ebc3e1c8d012905","slug":"priyanka-chopra-to-be-presenting-at-billboard-music-awards-2021-has-some-words-for-host-nick-jonas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में दिखेगा प्रियंका का जलवा, पति निक जोनस को दिया ये खास मंत्र","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में दिखेगा प्रियंका का जलवा, पति निक जोनस को दिया ये खास मंत्र
Sun, 23 May 2021 09:33 PM IST
स्वाति सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 23 May 2021 09:33 PM IST
सार
इस साल के बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के प्रस्तुतकर्ताओं में अपना नाम पाकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर अपनी इस खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने अपने पति निक जोनस के लिए कुछ सलाह भी जारी की।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : instagram
विस्तार
इस साल के बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स के प्रस्तुतकर्ताओं में अपना नाम पाकर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहुत खुश हैं। सोशल मीडिया पर अपनी इस खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने अपने पति निक जोनस के लिए कुछ सलाह भी जारी की। बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स सोमवार को हो रहे हैं।
विज्ञापन
शो में निकल जोनस मशहूर गायक मार्शमेलो के साथ अपनी प्रस्तुति देने जा रहे हैं। मार्शमेलो के बारे में पूरी दुनिया जानती है वह एक ऐसे गायक हैं जो अपने गानों में, म्यूजिक वीडियोज में और स्टेज शोज के दौरान अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं। इस बारे में पहले निक जोनस ने एक वीडियो के जरिए अपने सोशल मीडिया पेज पर खुलासा किया और फिर उनके साथी कलाकारों ने भी इस लाइव चैट में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
- फोटो : instagram
निक जोनस और मार्शमेलो के अलावा शो के दौरान द वीकएंड, बीटीएस, बैड बनी, डोजा कैट एंड एसजेडए, ट्वेंटी वन पायलट्स, डीजे खालिद, कैरल जी, अलीसिया कीज, डुरान डुरान और पिंक भी हिस्सा लेंगे। इस संगीत पुरस्कार समारोह के मेजबानों में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पद्मलक्ष्मी, चेलसी हैंडलर, सिंथिया एरिवो, हेनरी गोल्डिंग जैसे तमाम दूसरे सितारे भी शामिल हैं।