फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra said people of india will not forget me ever

आईफा में दीपिका के साथ डांस नहीं करने को लेकर प्रियंका ने क्या कहा?

Mon, 04 Jul 2016 08:06 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 04 Jul 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra said people of india will not forget me ever
प्रियंका चोपड़ा ने कही दिल की बात। - फोटो : BBC

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ की वजह से विदेशों में भी लोग अब उनकी हिन्दी फिल्में देखने लगे हैं। 40 दिन की छुट्टियां बिताने के बाद अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही अपने शो 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए अमरीका में होंगी।

विज्ञापन


शो के बारे में प्रियंका बताती हैं, "क्वांटिको से विश्व के कई देशों में मेरी पहचान बनी है। अब लोग मेरे नाम को गूगल करके मेरी हिन्दी फिल्में भी देखने लगे हैं। मुझे एयरपोर्ट पर देखकर लोग ‘एलेक्स-एलेक्स’ चिल्लाने लगते हैं। यहां तक कि एक लड़की ने हिन्दी में मुझे मैसेज भी किया।"
विज्ञापन


हॉलीवुड करियर के बारे में वो कहती हैं, "फिलहाल मैं सिर्फ एक सीरियल कर रही हूं और मैंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग खत्म की है।" प्रियंका की फिल्म 'बेवॉच' 19 मई 2017 को रिलीज हो रही है। सेंसर बोर्ड के बारे में प्रियंका कहती हैं, "सेंसर के रवैये से मैं परेशान नहीं हूं, बल्कि दुखी हूं। वैसे भी मेरी फिल्म एक कॉमेडी है, न कि ड्रामा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं नकारात्मक भूमिका में हूं'

priyanka chopra said people of india will not forget me ever

उन्होंने बताया, "मैं फिल्म में नकारात्मक भूमिका में हूं। मजेदार बात तो यह है कि पहली बॉलीवुड फिल्म में भी मैं नकारात्मक किरदार में थी और पहली हॉलीवुड फिल्म में भी निगेटिव रोल में ही हूं।"

इन दिनों प्रियंका अधिकतर समय विदेशों में ही बिताती हैं। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें डर लगता है कि भारतीय दर्शक उन्हें भूल जाएंगे? प्रियंका कहती हैं, "नहीं, बिल्कुल भी नहीं। मैं हर रोज ‘क्वांटिको’ के जरिए उनके बेडरूम में आती हूं। वैसे भी मैं सबसे पहले हिंदी फिल्मों की अदाकारा हूं।"

हाल ही में आईफा अवॉर्ड शो में प्रियंका ने ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘पिंगा’ पर परफॉर्म किया। ऐसी खबर थी कि इस गाने पर दीपिका और प्रियंका दोनों ही डांस करने वाली थीं।

जब दीपिका के परफॉर्म ना करने की बात पूछी गई, तो वो बोलीं, "इसकी वजह तो आप आईफा ऑर्गनाइजर्स से पूछिए। दीपिका और मैं साथ ही डांस करने वाले थे, वो क्यों नहीं आईं इसकी वजह मैं नहीं जानती।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed