फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra reveals why she choose the sky is pink for Bollywood Comeback

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, इस वजह से 'द स्काई इज पिंक' से कर रहीं बॉलीवुड कमबैक

Sat, 14 Sep 2019 12:12 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 14 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra reveals why she choose the sky is pink for Bollywood Comeback
priyanka chopra - फोटो : social media

फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म और प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाली बोस निर्देशित फिल्म 25 देशों में रिलीज हो रही है। ऐसे में प्रियंका फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच प्रियंका ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड में वापसी के लिए फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को ही क्यों चुना ?

विज्ञापन

priyanka chopra reveals why she choose the sky is pink for Bollywood Comeback
priyanka chopra - फोटो : social media

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म के प्रमोशन्स की झलकियां देखने को मिल रही हैं। फिल्म के प्रीमियर के लिए हाल ही में प्रियंका टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार वो किसी हिंदी फिल्म के लिए बतौर प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रही हैं। वहीं फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि उनको इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई। उनको स्क्रिप्ट ने इंप्रेस किया और वो इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के सामने लाना चाहती थीं। ऐसे में इस फिल्म को ही उन्होंने अपने बॉलीवुड कमबैक के लिए चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

priyanka chopra reveals why she choose the sky is pink for Bollywood Comeback
Priyanka Chopra and Salman Khan - फोटो : Social Media

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पहले सलमान खान के साथ फिल्म भारत से बॉलीवुड कमबैक करने वाली थीं। लेकिन प्रियंका ने आखिरी मौके पर फिल्म से किनारा कर लिया। प्रियंका के इस फैसले से सलमान खान काफी नाराज भी हुए थे। सलमान की नाराजगी फिल्म भारत के प्रमोशन्स में देखने को मिली थी।

विज्ञापन

priyanka chopra reveals why she choose the sky is pink for Bollywood Comeback
Priyanka Chopra and Salman Khan - फोटो : Social Media

भारत के प्रमोशन्स में सलमान खान ने प्रियंका पर काफी तंज कसे थे। फिल्म से प्रियंका के किनारा करने के बाद कटरीना कैफ सलमान खान के साथ नजर आई थीं। ईद पर रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

priyanka chopra reveals why she choose the sky is pink for Bollywood Comeback
Zaira Wasim and Priyanka Chopra - फोटो : instagram

फिल्म  'द स्काई इज पिंक'  की बात करें तो इस फिल्म में प्रियंका के साथ फऱहान अख्तर, रोहित सराफ और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि ये जायरा की आखिरी फिल्म है और एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को धर्म के नाम पर अलविदा कह दिया है।

पढ़ें: ऋषि कपूर के भारत लौटने पर पत्नी नीतू हुईं इमोशनल, बताया 11 महीनों में कितनी बदल गई जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed