फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra refused a big film offer

क्या सनी लियोन की वजह से प्रियंका ने कहा न

Sat, 18 May 2013 11:01 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 18 May 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra refused a big film offer

निर्माता फिरोज नाडियावाला की अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'वेलकम 2' के लिए इन दिनों अभिनेत्रियों के चयन का काम चल रहा है। खबर आ रही थी कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा काम करने जा रही हैं।

विज्ञापन


लेकिन प्रियंका ने इसे अफवाह बताया है, उन्होंने बताया है कि यह बस अफवाह है। उन्होंने कहा है कि उनके पास तारीखें कम है। इसलिए प्रियंका इस फिल्म में काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


फिलहाल वह संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी जा रही मैरी कॉम की जिंदगी पर आधारित फिल्म पर अपना पूरा ध्यान लगा रही हैं। और इसकी वजह से वह किसी और फिल्म को कोई भी कमिटमेंट नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि उन्हें संजय की फिल्म में रोल के अनुरूप अपने शरीर को बनाना है इसलिए वह किसी और फिल्म को उसी समय डेट नहीं दे सकतीं।

लेकिन मीडिया में खबरें यह भी आ रही हैं कि प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से इसलिए भी बिदक गयी हैं क्योंकि इस फिल्म में सनी लियोन को लेने की बात चल रही है।

सनी लियोन के नाम पर इसके पहले नाना पाटेकर और अनिल कपूर बिदक चुके हैं। अभी भी फिल्म की स्टारकॉस्ट तय नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed