फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra, ranveer singh,arjun kapoor

'गुंडे' से घबराए हैं अर्जुन कपूर

Tue, 14 Jan 2014 07:52 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Tue, 14 Jan 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra, ranveer singh,arjun kapoor

अर्जुन कपूर ने स्वीकार किया है कि उनके लिए गुंडे एक इम्तिहान की तरह है। उनके कैरियर की पहली फिल्म इशकजादे भले ही हिट रही हो, लेकिन दूसरी फिल्म औरंगजेब ने बॉक्स ऑफिस पर पानी नहीं मांगा।

विज्ञापन


तीसरी फिल्म गुंडे ही उनके कैरियर की दिशा तय करेगी। अर्जुन ने रोमांस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में बाला नाम के युवक का किरदार निभाया है। उनके साथ हैं रणवीर सिंह। वे विक्रम नाम के युवक बने हैं।
विज्ञापन


अर्जुन का कहना है कि गुंडे में रणवीर के साथ उनकी जोड़ी उस पुराने दौर की याद दिलाएगी, जब धर्मेंद्र और अमिताभ, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे एक्टर साथ काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन यूं तो किसी एक्टर को फॉलो नहीं करते, लेकिन वे अपने चाचा को काफी हद तक आदर्श मानते हैं। अर्जुन का कहना है कि उनके चाचू ने बड़ी मेहनत से अपनी जगह बनाई है।


उनका आज एक अलग मुकाम है। उनकी उपलब्धियां किसी से बड़े एक्टर से कम नहीं हैं। वे अनिल कपूर से हमेशा प्रेरणा लेते हैं, लेकिन मन ही मन प्रार्थना करते हैं कि मीडिया उनकी तुलना चाचू से कभी न करे। हालांकि उन्हें डर है कि कभी न कभी मीडिया यह काम जरूर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed