फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra mother not like 'babli badmaash'

प्रियंका की मम्मी को नापसंद है "बबली बदमाश"

Thu, 28 Mar 2013 12:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Mar 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra mother not like 'babli badmaash'

फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में प्रियंका का आयटम नंबर 'बबली बदमाश' उनकी मम्मी को पहले बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

विज्ञापन


जी हां, प्रियंका की मम्मी पहले बिल्कुल नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी यह आयटम नंबर करें। उन्होंने प्रियंका को इस बात के लिए काफी समझाया भी था।

इस गाने में पहले कुछ शब्द ऐसे हैं, जो प्रियंका की मम्मी की नजर में बिल्कुल उचित नहीं थे। खबर है कि प्रियंका की मम्मी के कहने पर इस गाने के कुछ शब्द में उलट फेर की गयी। तब जाकर प्रियंका की मम्मी ने प्रियंका को इसे करने की इजाजत दी।

दरअसल, प्रियंका किसी भी कीमत पर यह आयटम सांग करना ही चाहती थीं। चूंकि इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं और प्रियंका काफी दिनों से एकता कपूर की किसी फिल्म में अभिनेत्री बनने का ख्वाब देख रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अगर प्रियंका इस गाने के लिए मना कर देती तो हो सकता था कि एकता प्रियंका से नाराज हो जाती। सो, प्रियंका ने इसके मेकर्स से कहा कि वे गाने के शब्दों में फेर बदल कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेकर्स ने भी प्रियंका की बात मानी। तब कहीं जाकर प्रियंका इस गाने को करने के लिए पूरी तरह तैयार हुईं। अब यह गाना जारी हो गया है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed