फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra miss your father

प्रियंका को फिर याद आए उनके पिता

Tue, 25 Mar 2014 02:26 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 25 Mar 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra miss your father

प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर उनके पिता याद आए हैं। वे तब याद आए जब वे मनाली में थीं।

विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली गई हैं, उन्हें वहां अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा की कमी खल रही है। रिपोर्टो के मुताबिक, वह हिमाचल प्रदेश के मनाली में ओलंपिक मेडल विजेता मुक्केबाज मैरी कॉम के जीवन पर बनने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए गई हुई हैं।

प्रियंका ने ट्वीट किया, "मुझे बाहर शूटिंग करना पसंद है..मेरे पिता के साथ जुड़ी मनाली की बहुत खूबसूरत यादे हैं। यह हमारी मनपसंद चीज थी..पहाड़ों पर चलना और रास्ते में हर एक फल के ठेले और ढाबे पर रुकना, कानफाडू संगीत और कार में गीत गाना।"
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा, "फुटपाथ से बर्फ इकट्ठा करना और बर्फ की बॉल से मुकाबला करना..पाइन के शंकु इकट्ठे करना और आग जलाना। नदी के ठंडे पानी में फलों को ठंडा करना और जहां हमारा मन करे, वहां पिकनिक मनाना..मेरे पिता की साहस की भावना सहज और मजेदार थी। आपकी याद आती है पापा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed