{"_id":"5bc1a005bdec22693e5a3048","slug":"priyanka-chopra-met-sonali-bendre-in-newyork-along-with-sophie-turner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाली बेंद्रे के साथ इस तरह समय बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा, क्या आपने देखी ये तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनाली बेंद्रे के साथ इस तरह समय बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा, क्या आपने देखी ये तस्वीर
Sat, 13 Oct 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
sonali bendre
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में है। कुछ दिन पहले प्रियंका ने ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मुलाकात की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की एक और नई तस्वीर आई है जिसमें वह सोनाली बेंद्रे के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
इस तस्वीर में प्रियंका और सोनाली बेंद्रे के अलावा कई और लोग उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को सोनाली बेंद्रे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में 'गेम ऑफ थ्रोंस' एक्ट्रेस सोफी टर्नर, सेलिब्रिटी स्टाइलिश मिमी भी नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनाली ने लिखा - 'थोड़ा डल और अकेला महसूस कर रही थी। गोल्डी बहल मुंबई चले गए हैं। शुक्रिया प्रियंका मुझे उत्साहित करने के लिए।' आपको बता दें, सोनाली बेंद्रे कैंसर से पीड़ित हैं और वह इन दिनों न्यूयॉर्क में ही अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली से मिलने के लिए लगातार कोई न कोई स्टार आता रहता है। खास तौर पर उनकी दोस्त सुजैन और गायत्री जोशी।
कुछ दिन पहले सोनाली की ऋषि कपूर के साथ ही तस्वीर आई थी। ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में ही है। ऋषि की तबीयत ठीक नहीं चल रही है जिसका इलाज करवाने वह यूएस आए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।