फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra made fun of her husband Nick Jonas then Samantha reacted by sharing the video

Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस का उड़ाया मजाक, तो सामंथा ने वीडियो शेयर कर दी प्रतिक्रिया

Thu, 25 Nov 2021 10:19 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 25 Nov 2021 10:19 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस को रोस्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra made fun of her husband Nick Jonas then Samantha reacted by sharing the video
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के तलाक की खबरें लाइमलाइट में हैं और इन खबरों के बीच अब प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पति निक जोनस और उनके दोनों भाई को रोस्ट करती नजर आ रही हैं। ये वीडियो नेटफ्लिक्स के शो 'द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ का है। इस वीडियो को प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, इस वीडियो पर साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

Priyanka Chopra made fun of her husband Nick Jonas then Samantha reacted by sharing the video
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हुई नजर आ रही हैं कि मैं इस बात को लेकर बहुत रोमांचित और गर्वित महसूस कर रही हूं कि आज मैं यहां अपने पति निक जोनस और उनके भाई जिनका नाम मुझे याद भी नहीं रहता है उनको रोस्ट करने आईं हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो सामंथा रुथ प्रभु को काफी ज्यादा पसंद आया है और इसी वजह से उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो के साथ सामंथा ने कैप्शन में लिखा है, ‘अमेजिंग।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra made fun of her husband Nick Jonas then Samantha reacted by sharing the video
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मधु चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में प्रियंका ने अपने निक के बारे में भी बात की है। वह कहती हैं, ‘निक और मुझमें 10 साल उम्र का फासला है। जी हां, ये हमने किया है और  90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण वह नहीं समझ पाते हैं और मैं उन्हें वह समझाती हूं। हम दोनों एक दूसरे को सिखाते हैं। हम एक दूसरे से सीखते भी हैं, जैसे वह मुझे दिखाता है कि कैसे टिक टॉक का प्रयोग करते हैं और मैं उसे दिखाती हूं कि एक सफल एक्टिंग करियर क्या होता है।’ इस वीडियो पर निक और उनके दोनों भाई मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका के सामने मौजूद लोग भी उनकी बातों पर खूब तालियां बजाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन

Priyanka Chopra made fun of her husband Nick Jonas then Samantha reacted by sharing the video
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना ‘सरनेम’ जोनस और चोपड़ा दोनों हटा दिया था। एक्ट्रेस के इस कदम के बाद दावा किया जाने लगा कि प्रियंका और निक के बीच चीजें ठीक नहीं हैं और वह तलाक ले सकते हैं। इतना नहीं, एक्ट्रेस के इस फैसले पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया जमकर दी थी। हालांकि, इन अफवाहों के बीच उन्होंने अपने पति निक के पोस्ट पर एक प्यारा कमेंट किया था, जिसने दोनों के तलाक की खबरों को खत्म कर दिया। सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो, एक्ट्रेस अपने पति नागा चैतन्य से अलग हो चुकी हैं। दोनों ने साल 2017 में गोवा में शादी रचाई थी और चार साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed