{"_id":"86dd7161ebe72957973088975fc11e41","slug":"priyanka-chopra-lead-role-in-bajirao-mastani","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा करेंगी 'बाजीराव' से शादी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा करेंगी 'बाजीराव' से शादी!
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 22 Mar 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लगभग साफ हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा बाजीराव से शादी करने जा रही हैं। इसकी तैयारियां शुरु हो गईं हैं।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की अगली फ़िल्म 'अब बाजीराव मस्तानी' में बाजीराव की पत्नी के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा को प्रस्ताव दिया गया है और जिसे प्रियंका ने स्वीकार भी कर लिया है यानी काशीबाई का यह किरदार अब प्रियंका चोपड़ा निभा रही होंगी।
एक सूत्र के अनुसार, "प्रियंका काशीबाई का किरदार निभाने के लिए तैयार हो गई है। भले ही यह फ़िल्म का शीर्षक किरदार ना हो लेकिन यह एक महत्वपूर्ण किरदार जरुर है।"
विज्ञापन
वहीं एक और सूत्र का कहना है, "अद्भुत प्रदर्शन के साथ एक महत्वपूर्ण किरदार हमेशा मुख्य किरदार से ज्यादा तारीफें बटोरता है। प्रशंसा का पात्र होता है। तो पीसी के अभिनय कौशल को देखते हुए कहा जा सकता है कि किरदार को फ़िल्म की सीमाओं से बाहर लेकर जा सकती है।
विज्ञापन