Priyanka Chopra: अब 'अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर' की सदस्य बनीं देसी गर्ल, प्रियंका ने फिर बढ़ाया भारत का मान
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की एक्टर्स ब्रांच की कार्यकारी समिति में शामिल हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की गलियों से निकल कर ग्लोबल आइकन के तौर पर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री जहां एक तरफ अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं, वहीं अब एक ऐसी खबर आ रही है जिसे सुन हर एक भारतीय के मन में प्रियंका के लिए मान और बढ़ जाएगा। दरअसल, देसी गर्ल ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिससे भारत का गौरव और सम्मान बढ़ गया है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा 'अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' की सदस्यों में शामिल हो गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अदाकारा हैं, जो न केवल अपने अद्भुत अभिनय कौशल के लिए जानी जाती हैं, बल्कि एक दूसरों की मदद करने वाली व्यक्ति, बिजनेसवुमेन और लेखिका भी हैं। सभी के बीच पॉपुलर प्रियंका चोपड़ा अपने करियर के साथ-साथ और बहुत सी चीजों के जरिए लोगों से जुड़ी हुई हैं, जिसकी वजह से उनकी प्रसिद्धि दिन-ब-दिन और बढ़ती जा रही है। अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में जबर्दस्त एक्शन के लिए सुर्खियां बटोरने वाली प्रियंका चोपड़ा 'अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' की सदस्य बन गई हैं, जिसके लिए उन्हें मेंबरशिप बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से इन्विटेशन मिला था।
Filmy Wrap: सामंथा को मिली डेटिंग की सलाह और फैजान ने उर्फी को बताया ट्रांसजेंडर, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
'अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' का मेंबर बनने के लिए इन्विटेशन के साथ-साथ ऑस्कर नॉमिनेशन की जरूरत भी पड़ती है। खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'वाइट टाइगर' को ऑस्कर में नॉमिनेशन भी मिला था। फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ प्रियंका ने इसे प्रोड्यूस भी किया था। प्रियंका का अकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस का मेंबर बनना भारत के लिए गर्व की बात है।
Nayanthara: क्या 'जवान' में बिकिनी पहन दीपिका की कॉपी कर रही हैं नयनतारा? लेटेस्ट रिपोर्ट्स में सामने आया सच
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो की एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' में काम करती नजर आएंगी। इस सीरीज में एक बार फिर प्रियंका का एक्शन अवतार उनके प्रशंसकों के लिए ट्रीट लेकर आने वाला है। सभी उनकी सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका फिल्म 'लव एगेन' में भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अभिनेत्री के पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' भी है, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।