फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra gets hurt on the sets of Citadel, shares pics

Priyanka Chopra: फिल्म के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, खून से लथपथ वायरल हुई तस्वीर

Fri, 27 Aug 2021 09:34 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 27 Aug 2021 09:34 PM IST
सार

प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है।
प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा है कि शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लग गई है। 
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra gets hurt on the sets of Citadel, shares pics
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर शूटिंग से जुड़ी तस्वीरों को शेयर भी करती हैं। कुछ घंटे पहले प्रियंका ने अपनी ऐसी तस्वीर को शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। प्रियंका ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिख रहा है। फैंस को पहले तो ये लगा कि प्रियंका ने शूटिंग के लिए इस तरह का मेकअप किया है लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के चहरे पर असली चोटें भी आई हैं।

विज्ञापन

Priyanka Chopra gets hurt on the sets of Citadel, shares pics
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की है। इसमें उनके चहरे पर मिट्टी लगी हुई है और जबकि दूसरी तस्वीर में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। प्रियंका ने तस्वीर के साथ लिखा है कि शूटिंग के दौरान उन्हें ये चोट लग गई है। उन्हें ये चोट उनकी आने वाली फिल्म 'सिटाडेल' के सेट पर शूटिंग के दौरान लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra gets hurt on the sets of Citadel, shares pics
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका ने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि 'काफी ज्यादा बिखरा हुआ दिन रहा, आपको इससे मिलाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हूं।' तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस को उनकी चिंता सता रही है। उनके फैंस उन्हें उनका ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनके फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी परेशान भी हो गए हैं।

विज्ञापन

Priyanka Chopra gets hurt on the sets of Citadel, shares pics
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके बाद उन्हें टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 7'  में भी देखा जा सकता है। हॉलीवुड के बाद वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका ने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टॉरेंट 'सोना' भी खोला है, जिसमें भारतीय व्यंजनों को परोसा जाता है और लोग इसे बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed