ऋतिक रोशन के लिए टकराईं दो लड़कियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन भले ही पत्नी से अलग हो चुके हों लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उनका क्रेज कहीं कम हुआ है। यही कारण है कि निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में उनकी हीरोइन कौन बनेगी, इसे लेकर नए नए नाम सामने आ रहे हैं।
अब पता चला है कि दो बड़ी हीरोइनों, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान ने निर्देशक से कहा है कि वह ऋतिक के अपोजिट उनकी फिल्म में काम करना चाहती हैं। दूसरी तरफ आशुतोष अभी थोड़े व्यस्त चल रहे हैं इसलिए उन्होंने दोनों में से किसी को ही जवाब नहीं दिया है।
प्रियंका थीं काम करने को उत्सुक
सूत्रों के अनुसार जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है और ऋतिक ने इसमें काम करने की हामी भर दी है, तब से तरह तरह की अटकलें लग रही हैं कि फिल्म में कौन हीरोइन होगी। ऐसा लगता है कि प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान दोनों ही यह पाने की जबर्दस्त होड़ में हैं। दोनों ने ही निर्देशक के पास संदेश भिजवाए हैं कि उनके नाम पर विचार किया जाए। लेकिन आशुतोष फिलहाल चुप हैं।
शुरुआत में चर्चाएं थीं कि फिल्म में कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण को लिया जा सकता है, लेकिन आशुतोष ने दोनों से ही मुलाकात नहीं की। उधर, करीना के ऋतिक के साथ करन जौहर की फिल्म ‘शुद्धि’ में साथ काम करने की बातें हो रही थीं, परंतु फिल्म से ऋतिक अलग हो गए तो करीना के नाराजगी दिखाने पर करन ने उन्हें प्रोजेक्ट से अलग कर दिया।
करीना भी चाहती थीं साथ
बताया जाता है कि करीना ऋतिक के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्सुक हैं। अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में करीना ने ऋतिक के साथ कुछ फिल्में की थीं और तब दोनों के प्रेम के चर्चे भी हुए थे।
सूत्रों का कहना है कि इस समय आशुतोष अपने ‘एवरेस्ट’ नाम के टीवी शो को तैयार में करने में व्यस्त हैं। इसलिए उन्होंने नई फिल्म की कास्टिंग शुरू नहीं की है। सूत्रों की मानें तो इस निर्देशक ने किसी भी हीरोइन के सामने अपनी फिल्म का प्रस्ताव नहीं रखा है। एक बार सीरियल की शूटिंग पूरी हो जाए तो वह किसी से बात कर सकेंगे।