फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra fiance nick jonas trolled on social media because of this pic

इस तस्वीर पर ट्रोल हो गए प्रियंका के मंगेतर निक, यूजर्स बोले- शादी से पहले ही बच्चा हो गया...

Mon, 29 Oct 2018 05:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra fiance nick jonas trolled on social media because of this pic
nick jonas - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा की शादी की डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन शादी की कुछ रश्में जरूर शुरू हो गई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की गोद भराई की रस्म हुई। ये रस्म निक जोनस के परिवार की तरफ से ऑर्गनाइज की गई थी। फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है। बात करें प्रियंका की तो वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं।
विज्ञापन


हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस की एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'Nephew और boo' बहुत क्यूट हैं। लेकिन लगता है फैंस को निक की फोटो पसंद नहीं आई और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन


एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'अरे इतनी जल्दी बेबी किसका होता है।' वहीं, एक ने पूछा कि ये किसका बच्चा है। इतना ही नहीं एक यूजर ने बच्चा खिलाने पर निक जोनास के लिए लिखा है, 'आदत डाल लो जीजा जी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक यूजर ने तो प्रियंका पर कमेंट करते हुए लिखा- शादी से पहले बच्चा हो गया वहीं एक ने लिखा- निक एक दिन बहुत अच्छे पिता बनेंगे।

बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में होगी। उनका शादी की रस्में 30 नवंबर से ही शुरू हो जाएंगी। प्रियंका चोपड़ा चाहती हैं कि उनकी शादी भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार हो। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी चाहती हैं कि उनके होने वाले दामाद निक भारतीय कल्चर को अच्छे से जान लें।

माना जा रहा है कि निक और प्रियंका जल्द ही अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने होने वाले पति निक के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था - चांद छिपा बादल में।


View this post on Instagram

Nephew and boo.. 😍❤️ @ayd.in you r so cute! @irfan525 @stace1711

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed