फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra explain himslef

अपनी तनहाई पर खुलकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

Sat, 08 Nov 2014 09:31 AM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra explain himslef

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का आज बॉलीवुड में एक खास मुकाम है, लेकिन वह कहती हैं कि उन्हें बुलंदियों तक पहुंचने के सफर में हमेशा एक मार्गदर्शक की कमी खलती रही है।

विज्ञापन


प्रियंका यूं तो स्वयं को एक 'कच्ची फिल्म निर्माता' बताती हैं, लेकिन एक छोटी सी किंतु अच्छी फिल्म से एक नई प्रतिभा को लॉन्च करना चाहती हैं। प्रियंका ने फिल्म निर्माता की अपनी भूमिका के बारे में बताया, "मुझे नहीं मालूम था कि मैं फिल्में बनाने वाली हूं। मैं कम बजट की फिल्में बनाना और नई प्रतिभाओं को सामने लाना चाहती हूं।"

विज्ञापन

कोई नहीं था मेरा

priyanka chopra explain himslef

प्रियंका का कहना है कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने का उनमें विचार खुद के अनुभव से आया। उन्होंने कहा, "मैं जब फिल्म जगत में आई तो मेरी उंगली पकड़ने और मुझे यह कहकर रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं था। मुझे कभी कोई मार्गदर्शक नहीं मिला और न ही मेरी ऐसे लोगों से दोस्ती थी, जो फिल्मों के बारे में कुछ जानते हों।"

प्रियंका ने कहा, "इसलिए मेरे लिए यह एक बेहद तन्हा और डरावना सफर था। मैं एक ऐसा प्रोडक्शन हाउस बनाना चाहती थी, जहां नई प्रतिभाओं - लेखकों, निर्देशकों, संगीतज्ञों और कलाकारों को छोटी सी, लेकिन अच्छी शुरुआत मिले।"

आ गईं निर्माण के क्षेत्र में

priyanka chopra explain himslef

'मैडमजी' प्रियंका के प्रोडक्शन की पहली फिल्म है, जिसका निर्देशन मधुर भंडारकर करेंगे और इसमें प्रियंका खुद मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म की शूटिंग नवंबर के अंत में शुरू होने की संभावना है।

इस साल 'मेरी कॉम' फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाने वाली प्रियंका ने कहा, "मैं तो एक कच्ची फिल्म निर्माता हूं, यहां की बड़ी फिल्मों के निर्माताओं से मेरी कोई तुलना नहीं है। 'मैडमजी' बनाना एक स्वैच्छिक निर्णय था।"

प्रियंका ने कहा, "पेशे के रूप में मुझे अपना काम (अभिनय) अच्छा लगता है। मैंने इसे सीखने में अपना पूरा करियर लगा दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed