{"_id":"5ba28607867a557f551a1825","slug":"priyanka-chopra-debut-film-bhoga-khidikee-to-be-released-on-oct-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के बैनर की पहली फिल्म रिलीज को तैयार, हो चुकी है विदेशों में चर्चा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका के बैनर की पहली फिल्म रिलीज को तैयार, हो चुकी है विदेशों में चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा के बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स तले बनीं पहली असमिया फिल्म 'भोगा खिड़की' 26 अक्तूबर को रिलीज होने से एक दिन पहले यानी 25 अक्तूबर को गुवाहाटी में होने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र) के उद्घाटन समारोह में दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
फिल्म का लेखन और निर्देशन जानू बरुआ ने किया है। बरुआ असम के मशहूर फिल्म निर्देशक हैं जिनके चर्चे विदेशों तक होते हैं। फिल्म में जरीफा वहीद, सीमा बिस्वास, जोय कश्यप, संजय खरघाड़िया, कस्वी शर्मा और मोहम्मद अली शाह अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
विज्ञापन