फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Calls Alaya F The Next Bollywood Superstar after she calls alia bhatt so know why

Priyanka Chopra: अलाया एफ होंगी बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार! प्रियंका ने कहा कुछ समय बाद उठ जाएगा राज से पर्दा

Wed, 15 Mar 2023 11:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 15 Mar 2023 11:41 PM IST
सार

अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' का प्रमोशन करने एक कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका से अगले बॉलीवुड सुपरस्टार के बारे में सवाल किया  गया था। इसके जवाब में अभिनेत्री ने अलाया एफ को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार बताया।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Calls Alaya F The Next Bollywood Superstar after she calls alia bhatt so know why
प्रियंका चोपड़ा, अलाया एफ - फोटो : social media

विस्तार

ग्लोबल स्टार बन चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी कारण से चर्चाओं में बनी रहती हैं। अभिनेत्री पिछले दिनों जहां ऑस्कर 2023 द्वारा आयोजित पार्टीज में पहुंच लाइमलाइट बटोर रही थीं, वहीं अब प्रियंका अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के लिए सुर्खियों में हैं। देसी गर्ल अपनी इस एक्शन पैक्ड वेब सीरीज का प्रचार-प्रसार जोरों-शोरों से कर रही हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री हाल ही में एक इवेंट में पहुंची जहां उन्होंने अलाया एफ को बॉलीवुड की आने वाली सुपरस्टार कहा। 

विज्ञापन

Priyanka Chopra Calls Alaya F The Next Bollywood Superstar after she calls alia bhatt so know why
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' का प्रमोशन करने एक कार्यक्रम में पहुंची प्रियंका से अगले बॉलीवुड सुपरस्टार के बारे में सवाल किया  गया था। पहले पीसी ने जहां आलिया भट्ट का नाम लिया था, वहीं अगले ही पल उन्होंने अलाया एफ को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार करार दिया। प्रियंका ने कहा, 'आलिया भट्ट। लेकिन फिर अचानक वह बोलीं कि आलिया पहले से ही एक सुपरस्टार हैं..तो ऐसे में ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत की अभिनेत्री अलाया एफ बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार होंगी।'
Ranbir Kapoor: क्या असल जिंदगी में भी 'मक्कार' थे रणबीर कपूर? बहन करीना को अभिनेता ने दिया चौंकाने वाला जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra Calls Alaya F The Next Bollywood Superstar after she calls alia bhatt so know why
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : insta

प्रियंका ने कहा, 'मैं सच में अलाया फर्नीचरवाला को बहुत पसंद करती हूं, वह पूजा बेदी की बेटी हैं। मुझे लगता है कि कुछ वर्षों में हमारे सामने आ जाएगा कि मैं सही कह रही हूं या नहीं।' इसी दौरान उन्होंने एक अपनी पसंदीदा एक ऐसी फिल्म के बारे में भी बताया, जो उनकी खुद की फिल्मों में उनकी सबसे फेवरेट रही है। प्रियंका ने जवाब देते हुए 'बर्फी' का नाम लिया और कहा, 'एक फिल्म के रूप में, यह बहुत मार्मिक और मधुर है, और इसका संगीत भी दिल को छूने वाला है। मैं सही में अपनी फिल्में खुद नहीं देखती, लेकिन वह एक ऐसी फिल्म थी जिसे मैंने कम से कम दो या तीन बार देखा है।'

विज्ञापन

Priyanka Chopra Calls Alaya F The Next Bollywood Superstar after she calls alia bhatt so know why
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री के पास 'सिटाडेल' के अलावा 'लव अगेन' जैसी कई हॉलीवुड फिल्में हैं। इनके साथ ही अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।  
Naatu Naatu: दुनियाभर में छाया नाटू-नाटू, टॉम क्रूज ने जमकर तारीफ की तो स्पीलबर्ग की पत्नी ने दो बार देखी RRR

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed