फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra became top trending actress of india

सलमान खान की 'भारत' ने प्रियंका चोपड़ा को बनाया टॉप ट्रेंडिंग एक्ट्रेस, सगाई भी बड़ी वजह

Tue, 31 Jul 2018 12:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra became top trending actress of india
पिछले दिनों अपने घर मुंबई लौटीं अंतर्राष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपड़ा अब कौन सी बॉलीवुड फिल्म करेंगी, इस पर अखबारों में पहले ही काफी खबरें छायी रहीं। इसके बाद शोनाली बोस के प्रोजेक्ट और सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' में प्रियंका के किरदार को लेकर काफी चर्चा हुई। फिल्म 'भारत' छोड़ने की वजह से और अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई करने के मीडिया में आते रिपोर्ट्स के चलते फिर एक बार प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड हो रही हैं।
विज्ञापन


सलमान खान की फिल्म 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर 'इन निक ऑफ टाइम' का जिक्र किया और सोशल मीडिया पर प्रियंका चर्चा का विषय हो गयी । 94 अंकों के साथ स्कोर ट्रेन्ड्स इंडिया चार्ट पर शीर्ष स्थान पर रहीं प्रियंका चोपड़ा देश की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री बन गई हैं।
विज्ञापन

Priyanka Chopra became top trending actress of india
स्कोर ट्रेंड्स के सह संस्थापक अश्वनी कौल कहते हैं, "अपने जनमदिन के दौरान देश वापस लौटीं प्रियंका, निक जोनास के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गोवा गईं थीं। जिसके बाद उन्होंने शोनाली की फिल्म और बाद में सलमान की भारत करने का फैसला लिया। यह सारी बातों ने मीडिया का ध्यान तो आकर्षित किया ही।

साथ ही, इन मीडिया रिपोर्ट्स से सोशल मीडिया पर भी प्रियंका ही छायी रहीं। और अब फिल्म ‘भारत’ छोड़ने के बाद प्रियंका फिर से सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। उनकी सगाई की उड़ी खबरों ने भी प्रियंका को ही सबसे ज्यादा ट्रेंड करवाया हैं, इसलिए अचानक से प्रियंका टॉप ट्रेंडिंग सेलिब्रिटी बन गयी हैं।“ अश्वनी कौल बताते हैं, "हमने यह डेटा 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों से इक्ठ्ठा किया हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकडे़ सामने आते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed