न्यू ईयर पार्टी में एक दूसरे को किस करते दिखे प्रियंका और निक, वीडियो हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों स्विजरलैंड में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रियंका और निक के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए प्रियंका-निक की फैमिली के कुछ वीडियोज सामने आए हैं। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका और निक एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन भी चल रहा है।
बता दें कि इसके पहले दोनों ओमान में हनीमून मनाने गए थे। हनीमून से आकर प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी करने अहमदाबाद गई थीं।
इससे पहले भी प्रियंका निक की एक फोटो वायरल हुई थी। फोटो में दोनों बर्फ की वादियों में मस्ती करते दिखाई दिए थे। निक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई पोस्ट किए जिनमें दोनों न्यू इयर सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
Happy new year everyone from Verbier!
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on
Quiet New Years morning. 🎶 📸 @papakjonas
A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on