फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopda said amitabh is a very sexy

सबसे सेक्सी हीरोइन को कौन लगता है सबसे सेक्सी

Sat, 20 Dec 2014 09:12 AM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopda said amitabh is a very sexy

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा महनायक अमिताभ बच्चन को सबसे सेक्सी पुरुष और स्टाइल आइकॉन मानती है। प्रियंका को हाल ही में एक पत्रिका ने एशिया में इस साल की सबसे सेक्सी महिला माना था।

विज्ञापन


यह जवाब उन्होंने तक दिया जब उनसे यह पूछा गया कि मैगजीन के कवर पर किस मेल एक्टर को लेना चाहेंगी तो उन्होंने जवाब दिया कि अमिताभ बच्चन। प्रियंका की नजर में अमिताभ सदाबहार हैं और उनकी नजर में मैग्जीन कवर के लिए बिग बी ही सबसे सेक्सी पुरुष हैं। वहीं प्रियंका से जब पूछा यह गया कि वह अपनी मैगजीन के कवर पर किस कपल को देखना चाहेंगी तो उन्होंने कहा मैं खुद को अपने मिस्ट्रीमैन के साथ कवर पर देखना चाहूंगी।                                                    
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की इस वर्ष गुंडे और मेरीकॉम जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई है। प्रियंका इन दिनों बाजीराव मस्तानी की शुटिंग में व्यस्त हैं।

Trending Videos

अमेरिकी टीवी चैनल पर पूरे साल दिखेंगी प्रियंका

priyanka chopda said amitabh is a very sexy

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अब अमेरिकी टीवी चैनल एबीसी टेलीविजन स्टूडियोज के साथ एक साल की डील साइन की है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर के जरीए दी है।

एबीसी की कास्टिंग हेड केली ली प्रियंका को साइन करने के लिए विशेष रूप से भारत आईं थी। प्रियंका ने एक बयान में कहा कि, 'मैं लंबे समय से एबीसी के कार्यक्रमों की प्रशंसक रही हूं और इसने अपने मुख्य चरित्रों के माध्यम से जिस तरह से टेलीविजन की रूप रेखा बदल दी उसकी कायल हूं।' प्रियंका इससे पहले पिटबुल और विलियम जैसी संगीत हस्तियों के साथ काम कर अंतर्राष्ट्रीय संगीत जगत में मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं​।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed