{"_id":"8415baf80404761983ced28d7e449ac6","slug":"priyamka-will-seen-in-an-american-tv-serial-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या प्रियंका की होगी हॉलीवुड फिल्मों में शानदार एंट्री?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो क्या प्रियंका की होगी हॉलीवुड फिल्मों में शानदार एंट्री?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Mar 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा अब धीरे-धीरे हॉलीवुड में भी अपने पांव जमाने लगी हैं। पूर्व विश्व सुंदरी अब अमेरिका के एक प्रसिद्व टीवी चैनल की टीवी सीरीज 'क्वान्टिको' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
'क्वान्टिको' एफबीआई ट्रेनिज की कहानियों पर आधारित होगा। प्रियंका इनमें से एक एफबीआई ट्रेनी का रोल करेंगी।
प्रियंका ने कुछ दिनों पहले एबीसी स्टूडियो के साथ एक डील साइन की थी जो इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा थी।
प्रियंका अमेरिका के इस टीवी शो का हिस्सा बनने से बेहद उत्साहित हैं। गौरतलब है कि हॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहले टीवी पर ही काम करते थे और वहां टीवी हॉलीवुड फिल्मों में पंहुचने का सबसे सशक्त माध्यम भी है।
विज्ञापन
कैमरॉन डिआज, एश्टन कुचर, माइला कूनिस, जेनिफर एनिस्टन जैसी हॉलीवुड की नामी हस्तियां अमेरिकन टीवी शो से ही हिट हुई थीं और इसके बाद ही इनको हॉलीवुड की फिल्में मिलीं थीं।
विज्ञापन
ऐसे में प्रियंका के लिए भी यही उम्मीद कर सकते हैं कि वह हॉलीवुड फिल्मों में भी एंट्री करें और भारत का नाम दुनिया भर में रोशन करें।
प्रियंका की फिलहाल बॉलीवुड में 'दिल धड़कने दो', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्में भी आने वाली हैं।