फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyadarshan Recalls Telling Govinda To Not Do Bhagam Bhag Because Of His Late Coming Habit

प्रियदर्शन ने गोविंदा को ‘भागम भाग’ करने से किया था मना; जानिए क्या थी वजह, किसे बताया अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि?

Sat, 14 Mar 2026 06:15 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 14 Mar 2026 06:15 PM IST
सार

Priyadarshan Talks About Govinda: प्रियदर्शन ने गोविंदा के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। इस दौरान निर्देशक ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने गोविंदा को फिल्म करने से किया था मना…

विज्ञापन
Priyadarshan Recalls Telling Govinda To Not Do Bhagam Bhag Because Of His Late Coming Habit
प्रियदर्शन और गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता गोविंदा अपने करियर में सेट पर लेट आने के लिए जाने जाते थे। कहा तो ये भी जाता है कि स्टारडम गोविंदा के सिर पर चढ़ गया था। यही कारण है कि उनके डाउनफॉल को भी इसकी एक वजह बताया जाता है। हाल ही में फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने भी स्वीकार किया कि जब उन्होंने गोविंदा को अपनी फिल्म 'भागम भाग' के लिए साइन किया था, तब उन्हें भी ऐसी ही चिंता थी। हालांकि, उनकी राहत के लिए गोविंदा अपने हालिया प्रोजेक्ट्स में समय पर पहुंचे। इस पर विचार करते हुए प्रियदर्शन ने इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया।

विज्ञापन

गोविंदा और सलमान को सुबह पांच बजे सेट पर बुलाना सबसे बड़ी उपलब्धि
मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में प्रियदर्शन ने गोविंदा के साथ काम करने के अनुभव को लेकर बात की। उनहोंने कहा कि मुझे पद्म श्री मिला और एक इंटरव्यू में मुझसे पूछा गया कि क्या यह मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


मैंने कहा नहीं, मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि गोविंदा और सलमान खान को सुबह 5 बजे बुलाना और फिल्म को समय पर पूरा करना है। गोविंदा की समय की पाबंदी को लेकर अपनी शुरुआती आशंकाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि मैंने गोविंदा से कहा था कि मैंने तुम्हारे बारे में ये सब बातें सुनी हैं, इसलिए अगर तुम समय पर नहीं आ सकते तो फिल्म मत करो। लेकिन मैं आपको बता दूं, वो हर दिन समय पर आते थे। मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदा स्क्रिप्ट में करते थे बदलाव
प्रियदर्शन ने सेट पर गोविंदा के सहज अभिनय के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि गोविंदा अपनी लाइनें जोड़ देते थे, इसलिए मैंने उनसे कहा, ‘मैं पहले से ही नीरज वोहरा (स्क्रिप्ट राइटर) को पेमेंट कर रहा हूं, मुझे किसी और लेखक की जरूरत नहीं है।’ प्रियदर्शन के अलावा भी कई फिल्ममेकर और को-एक्टर्स गोविंदा की लेट-लतीफी को लेकर बात कर चुके हैं।

Priyadarshan Recalls Telling Govinda To Not Do Bhagam Bhag Because Of His Late Coming Habit
फिल्म 'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
प्रियदर्शन ने किया है ‘भूत बंगला’ का निर्देशन 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियदर्शन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा फिल्म में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और असरानी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

इस फिल्म के जरिए 16 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed