The Big Bang Theory: 'द बिग बैंग थ्योरी' के पक्ष में आए प्रीतीश नंदी, बोले- न नेटफ्लिक्स और न ही शो है दोषी
जनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार के ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजने के बाद जहां जया बच्चन ने कुणाल की जमकर क्लास लगाई, वहीं अब निर्माता प्रीतीश नंदी ने अपनी राय रखते हुए शो का पक्ष लिया है।
विस्तार
अपनी अदाओं से लोगों का दिल धड़काने वाली 'धक-धक गर्ल' अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार वजह उनका हुस्न और कमाल की अदाकारी नहीं बल्कि हॉलीवुड के मशहूर शो 'द बिग बैंग थ्योरी' के एपिसोड में उनका और ऐश्वर्या राय का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल होना है। दोनों अभिनेत्रियों की बेहद घटिया तुलना की गई है, जिसके बाद से 'द बिग बैंग थ्योरी' पर बवाल मचा हुआ है। राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार के ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजने के बाद जहां जया बच्चन ने कुणाल की जमकर क्लास लगाई, वहीं अब निर्माता प्रीतीश नंदी ने अपनी राय रखते हुए शो का पक्ष लिया है।
प्रीतीश ने पेश की अपनी राय
लेखक और निर्माता प्रीतीश नंदी ने नेटफ्लिक्स की 'द बिग बैंग थ्योरी' के एक एपिसोड में माधुरी दीक्षित के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द पर अपनी राय रखी है। प्रीतीश नंदी को डायलॉग आपत्तिजनक बेशक लगा, लेकिन उनका मनना है कि यह सिर्फ और सिर्फ एक फिक्शनल कंटेक्स्ट है। नंदी ने कहा, 'मुझे कमेंट अच्छा नहीं लगा लेकिन सच तो यह है कि एक्टर्स के फैंस या क्रिकेट फैंस इस तरह की बातें करते हैं। वे उन लोगों के बारे में बहुत स्ट्रॉन्गली उन लोगों के बारे में महसूस करते हैं, जिन्हें वे पसंद करते हैं और अक्सर उनकी तुलना दूसरों के साथ बिना सोचे समझे करते हैं।'
नेटफ्लिक्स नहीं है दोषी
प्रीतीश ने इस भद्दे डायलॉग के लिए नेटफ्लिक्स को दोषी नहीं माना है। वह बोले, 'यह माधुरी पर नेटफ्लिक्स की टिप्पणी नहीं है। यह शो के लेखक का भी विचार नहीं है और न ही अभिनेता का। यह कल्पना के काम में एक काल्पनिक किरदार की राय है। यह दर्शाता है कि प्रशंसक अपने पसंद के लोगों से राइवलरी रखने वाले लोगों के बारे में कैसे बात करते हैं।'
Filmy Wrap: रात में काला चश्मा पहन दीपिका ट्रोल और परिणीति-राघव का रिश्ता पक्का? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
नहीं हुई माधुरी की मानहानि
प्रीतीश के मुताबिक यह टिप्पणी किसी भी तरह से मानहानिकारक नहीं है। वह बोले, 'यदि आप इसे सही संदर्भ में देखते हैं तो यह अपमानजनक नहीं है। यदि आप इसे मानहानि कहते हैं, तो जिस अभिनेता को एक फिक्शनल डायलॉग में एक को-स्टार द्वारा गलत कहा जाता है, वह दूसरे अभिनेता पर मुकदमा कर सकता है और दावा कर सकता है कि टिप्पणी व्यक्तिगत थी, फिक्शनल संवाद का हिस्सा नहीं था।'
Farhan Akhtar: फिल्ममेकर होने पर खुद को लकी मानते हैं फरहान, फोटो साझा कर लिखी दिल छूने वाली बात