फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prince narula gautam gulati physical fight in mtv roadies season 19 rhea and sonu rescued both

MTV Roadies 19: 'तेरे को सॉरी बोलूं, है कौन तू?', गौतम और प्रिंस के बीच हुई हाथापाई, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Thu, 31 Aug 2023 10:31 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 31 Aug 2023 10:31 AM IST
सार

यूथ बेस्ड रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस बीच शो में उनके और प्रिंस नरूला के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Prince narula gautam gulati physical fight in mtv roadies season 19 rhea and sonu rescued both
प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूथ बेस्ड रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज- कर्म या कांड' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में प्रतिभागियों द्वारा किए जा रहे खतरनाक स्टंट दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। इसमें तमाम तरह से कंटेस्टेंट्स अपने अतरंगी हुनर्स से दर्शकों को लगाकर एंटरटेन कर रहे हैं। रोडीज के इस सीजन में बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी की बतौर गैंग लीडर एंट्री हुई है। इस बीच शो में उनके और प्रिंस नरूला के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। इस बार तो दोनों ने हद ही कर दी। रिया चक्रवर्ती के सामने गौतम और प्रिंस के बीच हाथापाई होने लगी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

पहले बहस और फिर झड़प हुई शुरू
गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के हाथापाई का यह वीडियो का काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को एमटीवी ने शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि में रिया चक्रवर्ती कुर्सी पर बैठी हैं और सामने ही प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी में पहले बहस और फिर झड़प शुरू हो जाता है। प्रिंस कहते हैं- 'तेरे को सॉरी बोलूं, है कौन तू?' इस पर गौतम कहते हैं- 'नहीं बोल सकता? कौन है तू?' इस पर प्रिंस कहता है- 'उस्ताद तेरा।' इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू होती है तो गौतम कहते हैं- 'तेरे को अपनी औकात दिखाता हूं।'a

विज्ञापन
विज्ञापन

Prince narula gautam gulati physical fight in mtv roadies season 19 rhea and sonu rescued both
एमटीवी रोडीज 19 - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे यूजर्स
प्रिंस और गौतम के बीच तू-तू-मैं-मैं होने के बाद झड़प होने लगती है। दोनों हाथापाई करने लगते हैं। इस बीच सोनू सूद और कई अन्य लोग बीच बचाव करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल गया है। यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स करने में लगे हैं। इन लोगों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी दो पक्ष देखे जा सकते हैं। कोई गौतम के सही ठहराने में लगा है तो कोई प्रिंस की सही कह रहा है। वहीं, कुछ लोग तो इसे स्क्रिप्टिड कह रहे हैं।
विज्ञापन

रोडीज 19 में पहली बार साथ आए गौतम और प्रिंस
'बिग बॉस' सीजन 8 के विनर रह चुके गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज में पहली बार एक साथ आए और तब से उनके बीच बहस जारी है, जिसने सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच एक जंग छेड़ दी है। मगर प्रिंस को लेकर गौतम के इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 'जवान' और 'गदर 2' के बीच 'ड्रीम गर्ल 2' ने बना ली जगह, फिल्म की सफलता पर बोले आयुष्मान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed