फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Prince Charles tours sets of 25th James Bond film meet Daniel Craig

'बॉन्ड 25' के सेट पर पहुंचे प्रिंस चार्ल्स, डेनियल क्रेग और राल्फ फिन्स से की मुलाकात

Sun, 23 Jun 2019 06:26 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 23 Jun 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Prince Charles tours sets of 25th James Bond film meet Daniel Craig
bond 25 - फोटो : social media

प्रिंस चार्ल्स ने हाल ही में बॉन्ड 25 के सेट का दौरा किया है। जहां उन्होंने फिल्म के मुख्य अभिनेता डैनियल क्रेग और राल्फ फिन्स के साथ मुलाकात की। Clarence House ने एक ट्वीट में चार्ल्स की इस यात्रा की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


बता दें कुछ दिनों पहले ही बॉन्ड 25 की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में सेट को नुकसान हुआ और कुछ क्रू मेम्बर्स को मामूली चोट आई थी।
विज्ञापन


सन अखबार ने बताया था कि सेट पर एक स्टंट सीन चल रहा था। इस दौरान एक छोटी सी गलती हो गई। इस गलती के कारण कुल तीन धमाके हुए। इससे फिल्म के स्टेज की छत पूरी तरह से तबाह हो गई और पूरा सेट भी करीब-करीब तबाह हो गया।  इससे पहले ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले एक्टर डेनियल क्रेग बॉन्ड 25 के सेट पर घायल हो गए थे। उनके टखने में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फिल्म अप्रैल 2020 में तय तारीख को ही रिलीज होगी। डेनियल क्रेग 2006 से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं और बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्मों में ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ क्यूबन-स्पैनिश एक्ट्रेस अना दे अर्मस के अलावा रामी मलेक, दाली बेनसाला और लैशना लिंच भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।


जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, प्रियस ब्रॉसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ड लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed