{"_id":"64927a51d94d11b0bc0992f5","slug":"prime-minister-narendra-modi-meets-grammy-award-winning-indian-american-singer-falguni-shah-and-her-family-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Falguni Shah: ग्रैमी अवॉर्ड विजेता फाल्गुनी शाह से मिले PM मोदी, जानिए कौन हैं भारतीय-अमेरिकी गायिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Falguni Shah: ग्रैमी अवॉर्ड विजेता फाल्गुनी शाह से मिले PM मोदी, जानिए कौन हैं भारतीय-अमेरिकी गायिका
Wed, 21 Jun 2023 09:59 AM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:59 AM IST
विज्ञापन
फाल्गुनी शाह से मिले PM मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह और उनके पति गौरव शाह से मुलाकात की। संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय प्रवासियों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए पश्चिमी देश का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार शाम न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते ही 'मोदी, मोदी' के नारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया गया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे से भारतीय प्रवासियों में उत्साह साफ देखा जा सकता है। वहीं, ग्रैमी अवॉर्ड विजेता भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह भी काफी खुश हैं।अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुए फाल्गुनी ने बताया कि उन्हें उनके गीत 'मिलिट्स' के लिए पीएम मोदी से खूब तारीफें भी मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अमेरिका पहुंचने को लेकर यहां के प्रवासी भारतीय बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
कौन है फाल्गुनी शाह?
'फालू' के नाम से प्रसिद्ध फाल्गुनी शाह को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 में दूसरी बार बेस्ट चिल्ड्रन म्यूजिक एल्बम कैटेगरी के लिए नामांकित किया गया था। वह एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं, जिन्हें दो बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया। इससे पहले, फालू बाजार नामक उनके एल्बम को ग्रैमी अवॉर्ड्स के 2018 संस्करण में नामांकित किया गया था। हालांकि 2022 में उन्होंने पहली बार गैमी अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets Grammy award-winning Indian-American singer Falu (Falguni Shah) and her family in New York. pic.twitter.com/3TFq1hrYpm
— ANI (@ANI) June 21, 2023
एआर रहमान के साथ कर चुकी हैं काम
फालू 2009 में टाइम 100 गाला में एक विशेष उपस्थिति दर्ज कर चुकी हैं। भारतीय अमेरिकी गायक ने टाइम पत्रिका के वार्षिक पर्व में स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीतकार एआर रहमान के साथ दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची का जश्न मनाते हुए 'जय हो' गाया था। नवंबर 2009 में, भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में राष्ट्रपति ओबामा के पहले राजकीय रात्रिभोज में एआर रहमान के साथ फिर से गाने के लिए फालू को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था। 2015 में इकोनॉमिक टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा फालू को 20 सबसे प्रभावशाली वैश्विक भारतीय महिलाओं में से एक के लिए नामित किया गया था।
यह भी पढ़ें: आदिपुरुष से छात्रों को 'रामायण' का पाठ पढ़ाएंगी कृति सेनन, अपने स्कूल के लिए कर रहीं खास स्क्रीनिंग