18 साल बड़े सनी देओल की पत्नी बनकर लौटीं प्रीति जिंटा, दबंग लुक देख हो जाएंगे हैरान
सनी देओल के बाद 'भैयाजी सुपरस्टार' में प्रीति जिंटा का लुक भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को खुद प्रीति जिंटा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बात करें पोस्टर की तो इसमें वह लाल साड़ी में एकदम गंभीर अंदाज में नजर आ रही हैं।
A post shared by Preity G Zinta (@realpz) on
किसी कारणवश फिल्म को अब रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म इस साल दशहरा यानी 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी और अमिषा पटेल के अलावा ब्रिजेन्द्र काला, जयदीप अहलावत, मुकुल देव, पंकज त्रिपाठी और पकंज झा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। बात करें फिल्म की कहानी की तो इस फिल्म में सनी देओल ने एक ऐसे गैंगस्टर की भूमिका अदा की है जिसे अभिनेता बनने का सपना देखता है। फिल्म में सनी देओल डबल रोल में दिखेंगे तो वहीं प्रीटी उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।