{"_id":"6440eaf108e0c114960874b7","slug":"preity-zinta-did-not-want-her-kids-pictures-out-nivedita-basu-on-actress-harassement-post-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nivedita Basu: 'बच्चों को पैप्स से दूर रखना चाहती हैं प्रीति...,' हरैसमेंट पोस्ट पर निवेदिता बसु का बड़ा दावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nivedita Basu: 'बच्चों को पैप्स से दूर रखना चाहती हैं प्रीति...,' हरैसमेंट पोस्ट पर निवेदिता बसु का बड़ा दावा
Thu, 20 Apr 2023 01:04 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:04 PM IST
सार
प्रीति जिंटा के हरैसमेंट पोस्ट पर निवेदिता बसु ने बड़ा दावा किया है। साथ ही सितारों के साथ होने वाली परेशानियों को उजागर करती नजर आई हैं।
विज्ञापन
निवेदिता बसु-प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने बीते दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। इस क्लिप में नजर आया कि प्रीति ने एक दिव्यांग व्यक्ति की मदद करने से इनकार कर दिया। इसके लिए वह ट्रोल्स का शिकार भी हुईं। हालांकि, आगे चलकर प्रीति ने पोस्ट कर यह साफ किया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। एक्ट्रेस ने बताया कि दो बार पब्लिक प्लेस पर वह हरैसमेंट का शिकार हो चुकी हैं। यह सब सुनकर बॉलीवुड सितारे एक्ट्रेस के समर्थन में आए। वहीं, अब बालाजी टेलीफिल्म्स की क्रिएटिव डायरेक्टर निवेदिता बसु ने प्रीति के वाक्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा के जरिए अपने साथ हरैसमेंट के वाक्ये को उजागर किए जाने पर निवेदिता बसु का कहना है, 'मुझे लगता है कि जिस क्षण आप खुद को वहां से बाहर निकालते हैं और आप एक स्टार होते हैं, लोग आपके जीवन का एक हिस्सा चाहते हैं। वे जानना चाहते हैं कि आप क्या कर रहे हैं, आप कहां कर रहे हैं, कब कर रहे हैं, कैसे कर रहे हैं। इसलिए, मैं समझती हूं कि प्रीति जिंटा पर क्या गुजरी है और मैं यह भी समझती हूं कि लोग कभी-कभी अपनी निजता चाहते हैं और वे इसके लिए अनुरोध करते हैं।'
विज्ञापन
KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर यूजर्स ने पूछे सवाल, पूजा हेगड़े ने दिया चौंकाने वाला जवाब
विज्ञापन
निवेदिता बसु ने आगे कहा, 'मुझे यकीन नहीं है कि मैंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका उतना ही पालन किया है। जहां तक मैं जानती हूं, स्टार्स को परेशान किया जाता है और कभी-कभी उन्हें परेशानी भी होती है। मैं उन पत्रकारों को जानती हूं जो वास्तव में कहते हैं कि वे अपने स्कूप का इंतजार करते रहते हैं और सितारे पहले सोशल मीडिया पर डालते हैं चाहे वह शादी हो, जीवन की बड़ी ऐतिहासिक चीजें हों। तो वे भी बेइमानी हो गए हैं। मैं सहमत हूं कि वह नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चों की तस्वीरें वहां हों, वह शायद उनसे अनुरोध कर सकती थीं। मुझे यकीन है कि प्रेस इसका सम्मान करेगा।'
Dahaad: इस तारीख को ओटीटी पर गूंजेगी सोनाक्षी की 'दहाड़' की दहाड़, दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में आएंगी नजर
निवेदिता बसु ने आखिरी में जोड़ा, 'जैसे मैंने देखा कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने विशेष रूप से अपनी बेटी राहा के जन्म के बाद अपने घर पर पैपराजी को दोपहर का खाना खिलाया और उन्हें बताया कि हमें भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह बेटी की तस्वीरों पर प्राइवेसी चाहिए।'