फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pregnancy clause becomes an issue for kareena kapoor

प्रेगनेंसी क्लॉज बना करीना की राह का रोड़ा

Wed, 26 Sep 2012 04:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 26 Sep 2012 04:16 PM IST
विज्ञापन
pregnancy clause becomes an issue for kareena kapoor

हाल ही में मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' के कारण चर्चा में आई करीना कपूर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार 'हीरोइन' की चर्चा का कारण कुछ और नहीं बल्कि प्रेग्नेंसी क्लॉस है।

विज्ञापन


जी हां, संजय लीला भंसाली ने अपनी आगामी फिल्म के लिए अभिनेत्रियों से फिल्म साइन करने के साथ ही कॉन्ट्रेक्ट में एक नया क्लॉज जोड़ दिया है और वो है अभिनेत्रियों की प्रेगनेंसी को लेकर।
विज्ञापन


आपको बता दें संजय लीला भंसाली ने करीना कपूर को अपनी आगामी फिल्म 'रामलीला' के लिए साइन किया था लेकिन प्रेग्नेंसी से संबंधित करीना ने भंसाली की किसी भी शर्त को मानने से इंकार कर दिया। जिससे करीना को 'रामलीला' से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको याद होगा कि मधुर भंडारकर को अपनी फिल्म 'हीरोइन' के लिए ऐश्वर्या की प्रेगनेंसी के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा था और कई सीन शूट होने के बावजूद दोबारा सब कुछ शूट करना पड़ा था। इतना ही नहीं भंडारकर के साथ ऐसी नौबत आ गई कि वे एक बार अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बीच में ही छोड़ने पर मजबूर हो गए थे।


अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की जल्द ही शादी होने वाली है। संजय लीला भंसाली ने करीना की शादी को देखकर ही इस क्लॉज पर करीना को साइन करने के लिए जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed