फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pratik Gandhi Celebrates 17 Years Of Marriage With Wife Bhamini

'पहले से भी ज्यादा पागल...', प्रतीक गांधी ने पत्नी भामिनी ओझा के साथ मनाई शादी की 17वीं सालगिरह

Tue, 09 Dec 2025 08:50 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 09 Dec 2025 08:50 AM IST
सार

Pratik Gandhi Wedding Anniversary: प्रतीक गांधी की शादी के 17 साल पूरे हो चुके हैं। इस खुशी में प्रतीक ने पत्नी भामिनी ओझा के साथ शादी की अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

 

विज्ञापन
Pratik Gandhi Celebrates 17 Years Of Marriage With Wife Bhamini
प्रतीक गांधी और भामिनी ओझा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता प्रतीक गांधी ने अपनी पत्नी भामिनी ओझा के साथ शादी के 17 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पुरानी तस्वीर शेयर की और एक बहुत प्यारा नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 

प्रतीक का पोस्ट
प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पत्नी भामिनी ओझा के साथ शादी की एक खास तस्वीर शेयर की हैं। इस लाजवाब तस्वीर के साथ प्रतीक ने कैप्शन में लिखा, '8 दिसंबर 2008 से आज तक 17 साल हो गए। हमने एक-दूसरे से प्यार करना, परेशान करना और हर दिन एक-दूसरे को बचाना अच्छे से सीख लिया है। अब हमारी शादी भी बड़ी हो गई है, इसलिए हम वादा करते हैं कि पहले से ज्यादा पागलपन करेंगे।'

View this post on Instagram

A post shared by Pratik Gandhi (@pratikgandhiofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक का करियर
हंसल मेहता की वेब सीरीज 'गांधी' में प्रतीक ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए कोई विशेष पूजा-पाठ नहीं की। उन्होंने बस मोहनदास करमचंद गांधी को एक आम इंसान की तरह समझकर किरदार निभाने की कोशिश की है। निर्देशक हंसल मेहता ने कहा कि यह उनकी अब तक की सबसे अहम कहानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed