Baaghi Bechare: सुमित पुरोहित की 'बागी बेचारे' में शामिल हुए अभिषेक बनर्जी, फैसल मलिक-प्रतीक गांधी भी आए साथ
Baaghi Bechare: इनसाइड एज के लेखक सुमित पुरोहित निर्देशक की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 'बागी बेचारे' के कलाकारों का भी खुलासा हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में नई फिल्म के जरिए धमाल मचाने की तैयारी की जा रही है और इसका नाम है 'बागी बेचारे'। मशहूर लेखक और निर्माता सुमित पुरोहित इस बार निर्देशक की कुर्सी संभाल रहे हैं। यह फिल्म बीई8 फिल्म्स प्रोडक्शन (अश्वनी कुमार), ट्रेनट्रिपर फिल्म्स और इनक्लूसिव पिक्चर्स के सह-निर्माण से बन रही है।
शानदार स्टार कास्ट
बागी बेचारे में 'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी, 'पाताल लोक' के अभिषेक बनर्जी और 'पंचायत' के फैसल मलिक जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। वहीं, मिर्जापुर के लेखक पुनीत कृष्णा इस प्रोजेक्ट में सह-लेखक की भूमिका में हैं, जबकि 'इनसाइड एज' और 'श्रीकांत' के प्रोजेक्ट्स लिख चुके सुमित पुरोहित फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसके अलावा, 'बंबई मेरी जान' के निर्माता अश्वनी कुमार और क्रिएटिव प्रोड्यूसर देवांश पटेल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म की कहानी
'बागी बेचारे' एक व्यंग्यात्मक कहानी है, जो आज के समय को आईना दिखाएगी। सुमित पुरोहित ने वैरायटी के साथ एक इंटरव्यू में कहा, 'व्यंग्य मेरे लिए एक तरह का सुकून है। यह हमें उन सच्चाइयों का सामना करने की हिम्मत देता है, जो ना तो पूरी तरह सच लगती हैं और ना ही इन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है। इतने सारे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना मुझे यह यकीन दिलाता है कि हम ऐसी कहानियां बता सकते हैं, जो ना सिर्फ ईमानदार हों, बल्कि हमारे समय को बेबाकी से दर्शाएं।'
कलाकारों का उत्साह
प्रतीक गांधी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना, जो सच्ची कला और सहयोग से बनी हो, बहुत खास है। एक अभिनेता के तौर पर यह प्रेरणादायक है और मैं इसका हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता हूं।'
वहीं, अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'यह देखना खुशी की बात है कि स्वतंत्र और रचनात्मक फिल्में आज मुख्यधारा का हिस्सा बन रही हैं। हम सिनेमा के सुनहरे दौर में हैं और एक अभिनेता के तौर पर मैं ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं, जो दर्शकों को नई सोच दें और उनकी उम्मीदों को चुनौती दें।'
Hania Aamir: इंस्टा अकाउंट बैन होने के बाद भारतीय फैंस की इस हरकत को देख भावुक हुईं हानिया, बोलीं- रो दूंगी