फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prashant Tamang Death Delays Salman Khan Starrer Maatrubhumi Release He Was Playing Villen In Movie

इस वजह से टली सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट; यह एक्टर बनने वाला था विलेन, शूटिंग के बीच में हो गया निधन

Fri, 20 Mar 2026 04:09 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 04:09 PM IST
सार

Maatrubhumi: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ अब अप्रैल में नहीं रिलीज होने की खबरें हैं। फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने की वजह को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। जानिए क्या रही वजह…

विज्ञापन
Prashant Tamang Death Delays Salman Khan Starrer Maatrubhumi Release He Was Playing Villen In Movie
मातृभूमि - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ जिसका नाम बदलकर अब ‘मातृभूमि’ हो गया है, पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव के कारण फिल्म की रिलीज टल गई है। रिलीज में देरी का एक मुख्य कारण अभिनेता-गायक प्रशांत तमांग का असमय निधन भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रशांत तमांग का निधन बना बड़ी वजह
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि 'इंडियन आइडल 3' के विजेता प्रशांत तमांग ‘मातृभूमि’ में मेन विलेन की भूमिका निभाने वाले थे। उन्होंने कई अहम सीन की शूटिंग भी कर ली थी।

विज्ञापन


हालांकि, जनवरी में उनके निधन के समय कुछ महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग बाकी थी। टीम के पास कुछ निर्धारित शेड्यूल थे, जिनमें प्रशांत को कुछ बेहद जरूरी सीन की शूटिंग करनी थी। लेकिन उनके निधन से अब फिल्म की टीम के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मेकर्स ने पहले प्रशांत के सीन की दोबारा शूटिंग करने पर विचार किया था, लेकिन फिलहाल यह संभव नहीं लगता। सूत्र ने बताया कि क्लोज-अप शॉट्स तो लिए जा सकते हैं, लेकिन वह कई एक्शन सीन का भी हिस्सा थे। यह न केवल आर्थिक रूप से अव्यवहारिक होगा, बल्कि व्यवस्था के लिहाज से भी एक बड़ी चुनौती होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हो सकती है फिल्म
इसके अलावा सलमान खान की डेट्स की उपलब्धता और उनके लुक की निरंतरता भी चुनौतियों को बढ़ा रही है। इससे टीम के लिए स्थिति और भी मुश्किल होती जा रही है। एक समय तो वो प्रशांत की भूमिका निभाने के लिए किसी और अभिनेता को लेने या बचे सीन में प्रशांत के चेहरे को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वीएफएक्स के जरिए सुपरइम्पोज करने पर भी विचार कर रहे थे।

हालांकि, इसके लिए उनके परिवार की सहमति आवश्यक होगी। सूत्र ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने और पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू होने के कारण इस महीने के अंत तक फैसला ले लिया जाएगा। फिलहाल, टीम ने रिलीज की तारीख तय नहीं की है। लेकिन फिल्म के विषय को देखते हुए इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करने का लक्ष्य रखा जा सकता है।

Prashant Tamang Death Delays Salman Khan Starrer Maatrubhumi Release He Was Playing Villen In Movie
अपूर्व लाखिया और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@lakhiaapoorva
अपूर्व लाखिया ने किया है निर्देशन
अपूर्वा लाखिया द्वारा निर्देशित, ‘मातृभूमि’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गलवान घाटी में हुए 2020 के भारत-चीन संघर्ष पर आधारित बताई जा रही है। हालांकि, फिल्म की कहानी के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed