फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   prakashi tomar reached to mumbai for her biopic trailer launch

बायोपिक के ट्रेलर लॉन्च से पहले प्रकाशी तोमर पहुंचीं मुंबई, अमर उजाला के फेसबुक पेज पर होगा प्रसारण

Mon, 23 Sep 2019 11:17 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 23 Sep 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
prakashi tomar reached to mumbai for her biopic trailer launch
'सांड की आंख' की टीम के साथ प्रकाशी तोमर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया की सबसे बुजुर्ग पिस्टल शूटर प्रकाशी तोमर अपने जीवन पर बनी फिल्म सांड की आंख का ट्रेलर देखने मुंबई पहुंच चुकी हैं। फिल्म सांड की आंख का ट्रेलर आज दोपहर लान्च होने वाला है। अमर उजाला के पाठक इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज पर दोपहर करीब एक बजे देख सकेंगे।

विज्ञापन


हिंदी सिनेमा में अपने दमदार किरदारों से लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रही अभिनेत्रियों तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख अपनी शूटिंग के समय से ही चर्चा में है। हाल ही में सुपर 30 फिल्म की कामयाबी का स्वाद चख चुकीं फिल्म कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट की ये इस साल की दूसरी बायोपिक है। फिल्म में दुनिया की सबसे बुजुर्ग पिस्टल शूटर चंदो और प्रकाशी के संघर्ष और कामयाबी की कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन

अगले महीने दीवाली पर रिलीज होने जा रही सांड़ की आंख का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में लॉन्च हो रहा है। इस मौके पर परदे पर चंदो और प्रकाशो बनीं तापसी व भूमिल के अलावा ये असल शूटर प्रकाशी तोमर भी मुंबई में मौजूद रहेंगी। निर्देशक तुषार हीरानंदानी की ये फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मशहूर निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप और निधि तोमर के साथ मिलकर बनाई है।
 
बागपत के पास एक गांव में रहने वालीं प्रकाशी और चंदो तोमर की इस फिल्म की शूटिंग उनके असली गांव में भी जाकर की गई है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में काफी दिनों से उत्सुकता है। अमर उजाला के पाठकों को ये ट्रेलर लॉन्च लाइव दिखाने के लिए अमर उजाला ने खास इंतजाम किए हैं। इसका सीधा प्रसारण आप दोपहर में अमर उजाला के फेसबुक पेज पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed