प्रकाश जावड़ेकर ने IFFI में दिखाई जाने वाली फिल्मों की दी जानकारी, सुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे' भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को ट्वीट करते हुए फिल्मों को लेकर एक घोषणा की है। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करते हुए घोषणा की है कि 'सांड की आंख' और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' सहित 20 गैर-फीचर और 23 फीचर फिल्में 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव यानी की IFFI भारतीय पैनोरमा वर्ग में प्रदर्शित की जाएंगी।
प्रकाश जावड़ेकर ने किया ट्वीट
गौरतलब है कि नौ दिवसीय फिल्म महोत्सव गोवा में 20 से 28 नंवबर तक होने वाला था लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब ये महोत्सव 16 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ट्वीट किया कि 51 वें IFFI के भारतीय पैनोरमा में 23 फीचर और 20 गैर-फीचर फिल्मों की चयन की घोषणा करते हुए उन्हें खुशी हो रही हैं।
Happy to announce the selection of 23 Feature and 20 non-feature films in Indian Panorama of 51st IFFI. @MIB_India pic.twitter.com/Kx0acUZc3N
विज्ञापन विज्ञापन— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) December 19, 2020
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख जिसे तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है महोत्सव में पैनोरमा खंड के लिए शुरुआती फिल्म होगी। इसमें वैत्री मारन की असुरन, नील माधव पांडा उड़िया की फिल्म कलिरा अटिता और गोविंद निहलानी की अप, अप एंड अप भी दिखाई जाएगी। बता दें कि फिल्मकार और लेखक जॉन मैथ्यू मत्थन की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा चुनी गई फिल्मों में ब्रिज (असमिया), आविजात्रिक( बांग्ला), पिंकी एली?( कन्नड़), ट्रांस( मलयालम) और प्रवास( मराठी) भी शामिल हैं।
फिल्म छिछोरे की भी होगी स्क्रीनिंग
गौरतलब है कि तीन मुख्यधारा की फिल्मों में नितेश तिवारी की छिछोरे के साथ वेत्रिमारन की असुरन और मलयालम फिल्म कपेला भी शामिल हैं। फिल्म छिछोरे सुशांत सिंह राजपूत की सफल फिल्मों में से एक है। इस साल ही सुशांत सिंह राजपूत का जून के महीने में निधन हो गया था। बता दें कि फिल्मों का चयन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया( FFI) और प्रोड्यूसर गिल्ड की सिफारिशों के आधार पर डायरेक्टर ऑफ फिल्म फेस्टिवल (डीएफएफ) द्वारा किया गया है। मशहूर फीचर और डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार हाओबम पबन कुमार ने गैर फीचर की अध्यक्षता संभाली है। जूरी ने अंकित कोठारी की फिल्म पांचिका जो की एक गुजराती भाषी फिल्म है जिसे नॉन फीचर फिल्म ऑफ इंडिया पैनोरमा की ओपनिंग फिल्म के लिए चुना है।