फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   prabhu deva is upsate

इस बात से काफी खफा हो गए प्रभु देवा

Mon, 09 Dec 2013 02:31 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Mon, 09 Dec 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
prabhu deva is upsate

फिल्म ‘आर... राजकुमार’ की उड़ी धज्जियों से निर्देशक प्रभु देवा पहले ही परेशान हैं, अब उन्हें निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की एक बात ने नाराज कर दिया है।

विज्ञापन


अपनी फिल्म ‘बुलैट राजा’ के बॉक्स ऑफिस पर बुरे प्रदर्शन से निराश धूलिया ने एक कार्यक्रम में कह दिया कि हिंदी में साउथ की फिल्म के रीमेक का चलन सही नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे ऐक्शन फिल्में पसंद हैं, लेकिन जिस तरह से साउथ के स्टाइल का एक्शन फिल्मों में हावी हो रहा है वह किसी सर्कस की तरह लगता है।

साउथ का एक्शन सिर्फ इफेक्ट पैदा करना चाहता है, लेकिन उस एक्शन के पीछे कोई तर्क नहीं होता। तिग्मांशु की बात में दम है। ‘आर... राजकुमार’ में शाहिद कपूर यूं तो अकेले 60 आदमियों को पीटते दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मुख्य खलनायक अकेले ही उनका भुर्ता बना देता है। वैसे तिग्मांशु ने अपनी खरी-खरी में प्रभु देवा का नाम तो नहीं लिया, लेकिन साउथ के इस निर्देशक को उनकी बात जमी नहीं।


आम तौर पर कूल रहने वाले प्रभु देवा ने सार्वजनिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अपने नजदीकियों से अवश्य इस टिप्पणी पर नाखुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed