फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   prabhas will announce his wedding date at saaho release

'बाहुबली' के फैंस के लिए अब तक की सबसे बड़ी खबर, इस दिन करने जा रहे हैं शादी

Fri, 26 Oct 2018 04:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
prabhas will announce his wedding date at saaho release
prabhas - फोटो : instagram
फिल्म 'बाहुबली' से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले प्रभास अब अपनी अगली फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी हैं । इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी । अब प्रभास को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।
विज्ञापन


दरअसल, प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं । प्रभास और उनका परिवार 'साहो' के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है । 'साहो' की रिलीज के साथ ही प्रभास अपनी शादी का ऐलान कर देंगे । शादी किससे होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है ।
विज्ञापन


'साहो' की रिलीज के बाद प्रभास फिल्मों से लंबा ब्रेक लेंगे और शादी के बंधन में बंध जाएंगे । 'बाहुबली' और 'बाहुबली-2' रिलीज के दौरान भी प्रभास की शादी को लेकर मीडिया में खूब खबरें आई थीं । खबर थी कि प्रभास अपनी हीरोइन अनुष्का शेट्टी से शादी करेंगे । हालांकि प्रभास और अनुष्का ने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म 'साहो' की बात करें तो एक बार फिर प्रभास एक्शन किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग देश-विदेश की कई लोकेशन पर की गई है। खबर के मुताबिक, यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी । एक्शन से भरपूर इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि 'साहो' के एक्शन सीन हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर केनी बेट्स की देख-रेख में बखूबी किए जा रहे हैं।


23 अक्तूबर को प्रभास 38 साल के हो गए हैं। इसके बाद उनके फैंस को उम्मीद थी कि प्रभास अपने बर्थडे के दिन शादी की घोषणा करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ । अब लगता है कि फैंस का इंतजार खत्म होगा और प्रभास खुद अपनी शादी की डेट का ऐलान करेंगे ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed