{"_id":"5d664fb48ebc3e01390a6576","slug":"prabhas-shraddha-kapoor-saaho-to-be-the-biggest-opener-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ी रिलीज की तैयारी में साहो के मेकर्स, इतने थिएटर्स में रिलीज हुई तो बनेगा नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सबसे बड़ी रिलीज की तैयारी में साहो के मेकर्स, इतने थिएटर्स में रिलीज हुई तो बनेगा नया रिकॉर्ड
Wed, 28 Aug 2019 03:26 PM IST
Avinash Pal
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 28 Aug 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
साहो
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने 17 साल के करियर में अब तक सिर्फ 18 फिल्में करने वाले तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे प्रभास की इस शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म साहो भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनेगी या नहीं, इसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में सबकी निगाहें बॉक्स ऑफिस पर अभी से टिक गई हैं। प्रभास की पिछली फिल्म बाहुबली ने पहले दिन 121 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके हिंदी संस्करण की पहले दिन की कमाई 40 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
फिल्म साहो देश में अब तक सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म भी बनने जा रही है। फिल्म के वितरण से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिल्म साहो को देश में मौजूद ज्यादातर सिनेमाघरों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पिछले साल जुलाई में बिजनेस वर्ल्ड में प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक भारत में कुल 9100 स्क्रीन्स हैं। साहो के वितरक इनमें से कम से कम छह हजार स्क्रीन्स तक साहो को पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। ऐसा हुआ तो प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो देश में सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म बन जाएगी।
विज्ञापन
फिल्म साहो के सामने दूसरी बड़ी चुनौती हिंदी पट्टी में बाहुबली 2 का पहले दिन का कलेक्शन पार करने की है। प्रभास की इस फिल्म के असर को यशराज फिल्म्स की अगली पेशकश वॉर के ट्रेलर ने काफी हद तक हिंदी पट्टी में कम किया है। साहो के बारे में दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब फिल्म वितरण क्षेत्रों में ज्यादा प्रचार प्रसार भी नहीं हुआ है। फिल्म को हिंदी पट्टी में वितरित कर रही कंपनी ए ए फिल्म्स की कोशिश है साहो का कलेक्शन पहले दिन 50 करोड़ के आसपास रहना ही चाहिए, लेकिन फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए इसकी उम्मीदें कम नजर आ रही हैं।
विज्ञापन