फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prabhas released the new poster of the film Radhe shyam and told that there will be a big announcement related to the film on Valentine Day

Radhe Shyam: वैलेंटाइन डे पर फैंस को बड़ा तोहफा देंगे प्रभास, ‘राधेश्याम’ का नया पोस्टर शेयर कर कही ये बात

Mon, 14 Feb 2022 12:18 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 14 Feb 2022 12:18 AM IST
सार

प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'राधेश्याम' का नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के साथ प्रभास ने ये भी बताया है कि वैलेंटाइन डे पर वह फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी देने वाले हैं।

विज्ञापन
Prabhas released the new poster of the film Radhe shyam and told that there will be a big announcement related to the film on Valentine Day
राधेश्याम का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘राधेश्याम’ का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ये इंतजार मार्च महीने में ही खत्म होगा। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। वहीं, अब इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें प्रभास और पूजा हेगड़े का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर के साथ प्रभास ने फैंस को बताया है कि वह फिल्म से जुड़ा बड़ा एलान वैलेंटाइन डे पर करेंगे।

विज्ञापन

Prabhas released the new poster of the film Radhe shyam and told that there will be a big announcement related to the film on Valentine Day
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, प्रभास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में पूजा हेगड़े होली खेलती हुई नजर आ रही हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है पूजा हेगड़े के हाथों पर पिंक कलर का गुलाल लगा है और वह सबके बीच होली खेल रही हैं। दूसरी तरफ प्रभास एक सोच में खोए हुए हैं। इस दौरान प्रभास के बैकग्राउंड फूलों वाला दिया हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhas released the new poster of the film Radhe shyam and told that there will be a big announcement related to the film on Valentine Day
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने बताया है कि वह ‘वैलेंटाइन डे’ यानी 14 फरवरी को फिल्म से जुड़ी एक बहुत बड़ी जानकार देने वाले हैं। चार अलग-अलग भाषाओं में इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे पास आप सभी के लिए एक खास दिन के लिए कुछ खास है। बने रहें।’ इसके साथ प्रभास ने ‘राधेश्याम’ का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर ‘राधेश्याम’ का नया पोस्टर काफी पसंद किया जा रहा है। महज दो घंटे में इस पोस्टर को 3 लाख 79 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए थे।

विज्ञापन

Prabhas released the new poster of the film Radhe shyam and told that there will be a big announcement related to the film on Valentine Day
राधे श्याम - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधेश्याम’ 14 जनवरी 2022 को मकर संक्राति के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के आगे बढ़ा दिया। ये फिल्म अब 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म तमिल, तेलुगु के अलावा कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन कृष्ण कुमार ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed