Adipurush: आदिपुरुष को मिला 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर का समर्थन, फिल्म की 10,000 टिकट दान करेंगे अभिषेक
कार्तिकेय 2 के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने बुधवार को एलान किया कि वह प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की 10000 टिकट लेकर उनका दान करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास की मेगाबजट फिल्म आदिपुरुष इस महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स और फैंस दोनों एक्साइटेड हैं। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म 'आदिपुरुष' को रिलीज से पहले 'कार्तिकेय 2' और 'द कश्मीर फाइल्स' के प्रोड्यूसर की ओर से तोहफा मिला है। दरअसल निर्माता ने 'आदिपुरुष' की 10 हजार टिकट खरीदे हैं और श्रीराम के नाम पर दान करने का फैसला लिया है। इस फिल्म को तान्हाजी फेम ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।
टिकटें करेंगे दान
कार्तिकेय 2 के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने बुधवार को एलान किया कि वह प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की 10000 टिकट लेकर उनका दान करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में ऑफिशियल पोस्ट भी किया है। उन्होंने कहा, आदिपुरुष को सेलिब्रेट करने का मौका है। श्रीराम के प्रति मेरी भक्ति और आस्था के चलते मैंने तय किया है कि मैं आदिपुरुष के दस हजार टिकटें खरीदूंगा और तेलंगाना के सरकारी स्कूल, अनाथालय व वृद्धाश्रम दान करूंगा। अगर आप टिकट पाना चाहते हैं तो कृपा नीचे दिए गए फॉर्म को भरें।'
इसे भी पढ़ें- Adipurush: सेंसर बोर्ड ने सबसे पहले देखी ‘आदिपुरुष’, इतने मिनट की है फिल्म, मिला 'यू-सर्टिफिकेट'
#Adipurush is a once in a lifetime movie which needs to be celebrated by one and all.
— Abhishek Agarwal 🇮🇳 (@AbhishekOfficl) June 7, 2023
Out of my devotion for Lord Shree Ram, I have decided to give 10,000+ tickets to the Government schools, Orphanages & Old Age Homes across Telangana for free.
Fill the Google form with your… pic.twitter.com/1PbqpW9Eh6
सराहनीय कदम
अब अभिषेक अग्रवाल के इस कदम की प्रभास ने बहुत सराहना की है। उन्होंने लिखा, 'सर ये वाकई सराहनीय कदम है।' वहीं तमाम फैंस ने भी अभिषेक अग्रवाल का सपोर्ट किया। बता दें कि, आदिपुरुष के मेकर्स ने एलान किया है कि वह हर थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट खाली रखेंगे।