{"_id":"6f5a73591e077783bb11807106386fcb","slug":"prabh-deva-abcd","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीसीडी का भी सीक्वल बनेगा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एबीसीडी का भी सीक्वल बनेगा
अमर उजाला मुंबई
Updated Sat, 30 Nov 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिनको 'एबीसीडी' फिल्म अच्छी लगी थी उनके लिए अच्छी खबर है। मामला इसी फिल्म से जुड़ा है।
विज्ञापन
फिल्म एबीसीडी के सीक्वल की भी योजना बन रही है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रैमो डिसूजा ही इसे निर्देशित करेंगे। यूटीवी ने इसी सीक्वल फिल्म के लिए उन्हें बतौर निर्देशक साइन कर लिया है।
नए साल जनवरी में यह फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी और जून तक इसकी शूटिंग पूरी होगी। रैमो ने निर्णय लिया है कि एबीसीडी के सीक्वल की साठ प्रतिशत शूटिंग लास वेगास में की जाएगी।
विज्ञापन
एबीसीडी 2 की स्टारकास्ट नई होगी, लेकिन प्रभुदेवा और धर्मेश पहले की तरह ही इस फिल्म का अहम हिस्सा होंगे। इस बार फिल्म को ज्यादा भव्यता से फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन